आज का दिन क्रिकेट के इतिहास में भारतीय फैंस के लिए काफी महत्व रखता है, क्योंकि आज से दस साल पहले आज ही के दिन टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर सभी का दिल जीता था। उनके इस रिकॉर्ड की खासियत यह है कि एक दशक बाद भी अंतरराष्ट्रीय फटाफट क्रिकेट में और कोई बल्लेबाज इस कारनामे को दोहरा नहीं सका। टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते हुए भी युवराज की सिक्सर किंग की पहचान बनी हुई है।
10 साल बाद भी कोई नहीं कर सका युवराज के इस बंपर रिकॉर्ड की बराबरी
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 19 Sep 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे
इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार हुआ है यह कारनामा
विज्ञापन
विज्ञापन