फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP की सत्ता में योगी सरकार के 6 महीने पूरे, जानें क्या लिए 10 बड़े फैसले

Tue, 19 Sep 2017 12:53 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 19 Sep 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
know the big decisions of yogi adityanath government after it completes six months in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश की सत्ता में ऐतिहासिक जीत के साथ आई योगी सरकार को आज 6 महीने पूरे हो गए। पूर्ण बहुमत से विरोधियों के मुंह पर ताला लगाने वाली योगी सरकार इस दौरान अपने कई फैसलों को लेकर सुर्खियों में रही है। राज्य में गौ हत्या को लेकर सख्त कानून से लेकर किसानों को राहत देना भी शामिल हैं। 



सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुछ ऐसे बड़े फैसले लिए हैं जिनसे प्रदेश की सूरत बदल सकती है। आज हम आपको बताते हैं मुख्यमंत्री के 10 बड़े फैसलों के बारे में...

know the big decisions of yogi adityanath government after it completes six months in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से योगी सरकार आने के बाद एंटी रोमियो स्क्‍वाड बनाया गया। इसके तहत यूपी के हर जिले में तकरीबन पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम का गठन किया गया जो सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों को हिरासत में लिया। इसका बड़ा असर देखने को मिला।

know the big decisions of yogi adityanath government after it completes six months in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाए जाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया था। सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों पर बैन लगाए का आदेश दिया था। इसके तहत प्रदेश में चलने वाले कई अवैध बूचड़खानों को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the big decisions of yogi adityanath government after it completes six months in uttar pradesh

योगी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लेते हुए किसानों की कर्ज माफी की थी। इसमें लघु एवं सिमांत किसानों द्वारा लिए गए एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए गए। इसके लिए योगी आदित्यनाथ सरकार बैंक को 36,359 करोड़ रुपये देगी।

विज्ञापन
know the big decisions of yogi adityanath government after it completes six months in uttar pradesh

सरकार बनने के फौरन बाद हरकत में आते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा 15 दिनों में मांगा। हालांकि, कई मंत्रियों द्वारा 15 दिनों में ब्यौरा न दिए जाने के बाद सीएम ने दोबारा पत्र लिखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed