फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का पहला मुकाबला आज, इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Thu, 01 Aug 2019 02:17 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 01 Aug 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Cricket  News: The Ashes England vs Australia Five players to watch out for
एशेज सीरीज - फोटो : Amar Ujala

इंग्लैंड की मेजबानी में एशेज सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर आज से शुरू होगा। विश्व चैंपियन बनने के बाद से इंग्लिश टीम के हौसले बुलंद है। जो रूट की नेतृत्व वाली टीम चाहेगी कि वो एक विश्व विजेता की तरह इस टूर्नामेंट का आगाज करे। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के आने से उसकी बल्लेबाजी को धार मिली है। वॉर्नर ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की थी, इनके साथ ही कैमरून बेनक्रॉफ्ट भी वापसी कर रहे हैं। पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बॉल टैम्परिंग के कारण वॉर्नर-स्मिथ पर एक-एक साल और बेनक्रॉफ्ट पर 10 महीने का प्रतिबंध लगा था। इंग्लैंड की जमीन पर शुरू हो रहे टेस्ट के इस महासंग्राम में दोनों टीम के पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके प्रदर्शन से टीम की हार जीत तय होगी। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में।


 

Cricket  News: The Ashes England vs Australia Five players to watch out for
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में जबरदस्त खेला दिखाया था। तीन शतक लगाकर वॉर्नर ने फॉर्म में होने के संकेत उस टूर्नामेंट में दे दिए थे और कुल 647 रन बनाए थे। वॉर्नर ने 74 टेस्ट मैच खेलकर 21 शतक जड़े हैं और 48.2 की औसत से 6363 बनाए हैं। पिछली बार इंग्लैंड में एशेज के दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जरूर लगाए थे पर एक भी शतक लगाने में असफल रहे थे। 

Cricket  News: The Ashes England vs Australia Five players to watch out for
जेसन रॉय - फोटो : social Media

जेसन रॉय 

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने अभी तक केवल एक ही टेस्ट खेला है। इस दौरान एक अर्धशतक की मदद से कुल 77 रन बनाए हैं। विश्व कप में रॉय ने सात पारियों में 443 रन बनाए थे। इंग्लैंड टेस्ट के लिए ओपनर के लिए संघर्ष करती रही है। पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के संन्यास के बाद इंग्लिश टीम को कोई भी नियमित ओपनर नहीं मिल पाया। रॉय ने जिस तरह से विश्व कप के दौरान बल्लेबाजी की है, अगर वह अपने उस फॉर्म को बरकरार को एशेज में बरकरार रखते हैं, तो इंग्लैंड टीम के लिए राहत की बात होगी और रॉय टीम को एक मजबूत शुरुआत देने में सक्षम भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket  News: The Ashes England vs Australia Five players to watch out for
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स 

इंग्लैंड के लिए इस दौर के सबसे बड़े ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने विश्व कप के फाइनल में शानदार खेल दिखाकर इंग्लैंड को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। स्टोक्स ने 52 टेस्ट में 3152 रन बनाए हैं। गेंद से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। स्टोक्स ने 127 टेस्ट विकेट भी अपने नाम किए हैं। स्टोक्स इंग्लैंड की एक मजबूत कड़ी हैं। जब भी टीम मुश्किल में दिखती है, वह आकर टीम को संभाल लेेते हैं।

विज्ञापन
Cricket  News: The Ashes England vs Australia Five players to watch out for
जेम्स एंडरसन - फोटो : social Media

जेम्स एंडरसन 

37 साल के जेम्स एंडरसन फिलहाल दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। चोट की वजह से वह आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। एंडरसन को ड्यूक्स गेंद को स्विंग कराने में महारत हासिल है। उन्होंने 148 टेस्ट खेले हैं, इस दौरान जेम्स ने 575 विकेट चटकाए हैं। एंडरसन ने 18 साल के करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 टेस्ट में 104 विकेट लिए। पांच बार उन्होंने पांच से अधिक विकेट लिए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी मुसिबत बन सकते हैं।
    

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed