फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, रविंद्र जडेजा बने ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज

Tue, 11 Sep 2018 02:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
team india registers an unwanted record against england in fifth test
जडेजा

इंग्लैंड ने पांचवें व अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया पर पूरी तरह दबाव बनाते हुए अपनी बढ़त 154 रन की कर ली है। मेजबान टीम ने रविवार को स्टंप्स के समय अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट और अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे एलिस्टर कुक क्रमश: 29 व 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

team india registers an unwanted record against england in fifth test
हनुमा विहारी

टीम इंडिया ने रविवार को अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 174 रन से आगे बढ़ाई। रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। मेहमान टीम की पहली पारी 292 पर ऑलआउट हुई और इस तरह इंग्लैंड को 40 रन की बढ़त मिली। तीसरे दिन के खेल के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने:

team india registers an unwanted record against england in fifth test
इशांत शर्मा

टीम इंडिया ने पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में 100 रन बाई के द्वारा हासिल किए। यह शर्मनाक रिकॉर्ड 'विराट ब्रिगेड' के नाम दर्ज हो चुका है। वहीं ऋषभ पंत ने 35 रन बाई के दिए जो किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा दूसरा सर्वाधिक खर्च किए रन हैं। उन्होंने अपना ही 30 रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india registers an unwanted record against england in fifth test
रविंद्र जडेजा - फोटो : file photo

रवि शास्त्री के 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद यह पहला मौका है जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देश के खिलाफ खेले टेस्ट की एक पारी में 80 से अधिक रन बनाए और फिर चार या इससे अधिक विकेट चटकाए। रविंद्र जडेजा ने शास्त्री के बाद यह कमाल किया।

विज्ञापन
team india registers an unwanted record against england in fifth test
रविंदर जडेजा - फोटो : india today

रविंद्र जडेजा ने बिना शतक के 9 टेस्ट अर्धशतक जमाए, जो चेतन चौहान के बाद किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ है। जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी में 156 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 86 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed