फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों में चमके हनुमा विहारी, डेब्यू मैच में किया कमाल का प्रदर्शन

Mon, 10 Sep 2018 10:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
hanuma vihari perform well both batting and bowling in debut match against
हनुमा विहारी

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट मैचों में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया है।  

hanuma vihari perform well both batting and bowling in debut match against
हनुमा विहारी

दरअसल, हुनमा ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन तो किया ही था, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में भी लाजवाब प्रदर्शन किया। हनुमा ने पहली पारी में 1 तो दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा दिया। दूसरी पारी में तो उन्होंने लगातार दो विकेट चटकाए। उन्होंने एलिस्टर कुक और कप्तान जो रूट को अपना शिकार बनाया।

hanuma vihari perform well both batting and bowling in debut match against
हनुमा विहारी

इससे पहले बल्लेबाजी में हनुमा विहारी ने पहली पारी में 124 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हनुमा ने 104 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 77 रन ही अहम साझेदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
hanuma vihari perform well both batting and bowling in debut match against
हनुमा विहारी

अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही हनुमा विहारी एक विशेष कल्ब में शामिल हो गए थे। वह भारत के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया हो। इससे पहले साल 1996 में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने इंग्लैंड में अपने करियर की शुरुआत करते हुए अर्धशतक जड़ा था। 

विज्ञापन
hanuma vihari perform well both batting and bowling in debut match against
हनुमा विहारी

बता दें कि सबसे पहले यह कारनामा साल 1946 में पहली बार रुसी मोदी ने किया था। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही हनुमा 26वें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़े हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed