फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इस गेंदबाज का हौसला बुलंद, दूसरे टेस्ट से पहले बोले इतनी बड़ी बात

Fri, 12 Jan 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Team india fast bowler jasprit bumrah says, Confidence is not dented after one match
टीम इंडिया

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मीडिया से बातचीत में बहुत बड़ी बात कही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक मैच हारने से टीम का विश्वास कम नहीं हुआ है और टीम अपने गलतियों से सबक लेकर अगले मैच में वापसी करेगी। गौरतलब है कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 13 जनवरी को सेंचुरियन में खेला जाना है।

Team india fast bowler jasprit bumrah says, Confidence is not dented after one match
जसप्रीत बुमराह

गुजरात के इस तेज गेंदबाज ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा, 'एक मैच हारने से हमारा विश्वास कम नहीं हुआ है। यदि ऐसा होता है, तो आप खेलने के हकदार नहीं है। आप अपने गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ते हैं। ऐसा नहीं है कि किसी एक खिलाड़ी ने गलती की हो।'

Team india fast bowler jasprit bumrah says, Confidence is not dented after one match
जसप्रीत बुमराह

केप टाउन टेस्ट से अपने इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट करियर में पदार्पण करने वाले बुमराह ने कहा, 'मेरे लिए पहला टेस्ट मैच काफी अच्छा रहा और मैंने इससे काफी कुछ सीखा। क्योंकि मैं पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेल रहा था। हमें पहले टेस्ट से काफी कुछ सीखने की जरुरत है, लेकिन अब समय आ गया है कि हम अपना सारा ध्यान दूसरे टेस्ट पर लगाए।' बता दें कि  उन्होंने इस मैच में चार विकेट लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team india fast bowler jasprit bumrah says, Confidence is not dented after one match
दक्षिण अफ्रीका

मालूम हो कि टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में केप टाउन में 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
Team india fast bowler jasprit bumrah says, Confidence is not dented after one match
दक्षिण अफ्रीका
बता दें कि केपटाउन में ​दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 286 रन पर सिमटी थी, जिसके बाद टीम इंडिया 209 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रन की बढ़त मिली। हालांकि, चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 130 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया को 208 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 135 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed