{"_id":"5aac98b14f1c1bbd758b5f23","slug":"tamim-iqbal-says-everyone-should-have-behaved-better-in-a-gentleman-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जेंटलमैन गेम' पर बांग्लादेशी स्टार तमीम इकबाल का बड़ा बयान, श्रीलंका के साथ रिश्तों पर दी सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'जेंटलमैन गेम' पर बांग्लादेशी स्टार तमीम इकबाल का बड़ा बयान, श्रीलंका के साथ रिश्तों पर दी सफाई
Sat, 17 Mar 2018 10:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bangladesh cricket team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निदाहास टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश का सामना टीम इंडिया से होगा।
2 of 5
bangladesh cricket team
वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में दोंनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर कई बार आपसी गर्मागर्मी देखने को मिली। पहले तो ड्रिंक्स के दौरान मेजबान टीम के खिलाड़ी श्रीलंकाई फील्डर्स से उलझ पड़े। इसके बाद मैच के आखिरी ओवर में गलत अपायरिंग की वजह से साकिब अल हसन भड़क उठे और बल्लेबाजों को मैदान छोड़कर वापस आने को कहा।
3 of 5
बांग्लादेश के बल्लेबाज पवेलियन जाते हुए
- फोटो : bet 365
मैच के आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीतने के लिए 12 रन की दरकार थी। पहली गेंद खाली जाने के बाद दूसरी गेंद पर श्रीलंकाई खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान आउट हो गए। हालांकि अगली ही गेंद पर महमदुल्लाह ने चौका जड़कर मैच में वापसी करवा दी। वहीं पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने टीम को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमीम इकबाल
- फोटो : getty
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच आपसी विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, 'एक जेंटलमैन गेम में सभी खिलाड़ियों का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हमारा किसी तरह का झगड़ा नहीं था। हमें बस लेग अंपायर के निर्णय से आपत्ति थी।'
विज्ञापन
5 of 5
bangladesh cricket team
तमीम ने आगे कहा, 'श्रीलंकाई टीम के सभी खिलाड़ी हमारे बहुत अच्छे दोस्ते हैं। इस मैच में हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने किसी तरह का अमर्यादित व्यवहार नहीं किया। मैच में कल जो हुई उससे श्रीलंका और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।