{"_id":"599815c94f1c1bbb7d8b47c6","slug":"sunil-gavaskar-predicts-india-win-odi-series-by-4-1-margin-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी- टीम इंडिया इतने अंतर से जीतेगी वन-डे सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिग्गज क्रिकेटर की भविष्यवाणी- टीम इंडिया इतने अंतर से जीतेगी वन-डे सीरीज
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 19 Aug 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज को टीम इंडिया 4-1 के अंतर से जीतेगी। गावस्कर का मानना है कि श्रीलंका पर टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट वाला दबदबा कायम रहेगा। हालंकि, गावस्कर ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि सफेद गेंद से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जरूरी विश्वास मिलेगा। वैसे उन्होंने उम्मीद की है कि मेजबान टीम भारतीय टीम के खिलाफ जूझती नजर आएगी जो टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतने के बाद विश्वास से भरी हुई है।
भारतीय क्रिकेट टीम
गावस्कर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह सीरीज भारत के पक्ष में 4-1 से जाएगी। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए सफेद गेंद से खेलना आसान होगा, लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखाई देती है।'
सुनील गवास्कर
- फोटो : getty
गावस्कर ने कहा है कि मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। वो चाहते हैं कि टीम प्रबंधन युवा पांडे को मौका दे ताकि वो अपने प्रदर्शन में निखार ला सकें। लिटिल मास्टर ने कहा, 'मनीष पांडे टीम में स्थान पाने के हकदार हैं। वह बेहतरीन फील्डर हैं। वह मौके मिलने के साथ बेहतर ही होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : ICC
भारत ने टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सूपड़ा साफ किया और इस दौरान उन्हें ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ी क्योंकि उनका वर्चस्व शुरू से अंत तक बना रहा। भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में 125 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट गॉल में 304 रनों से जीता था। इसके बाद आगे के दोनों मैचों में जीत का अंतर और बड़ा रहा था। कोलंबो में टीम इंडिया ने मैच एक पारी और 53 रनों से जीता और पल्लेकली में एक पारी और 171 रनों से जीता।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बैट से जूझती नजर आई थी लेकिन इसके बावजूद गावस्कर को लगता है कि मेजबान वनडे सीरीज में बेहतर बैटिंग करेंगे। गावस्कर ने कहा कि उपुल थरंगा सामने से अगुआई करेंगे और कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद की। बहरहाल, वह श्रीलंका की गेंदबाजी से चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भारतीय टीम उन्हें दबाव में डालते हुए सीरीज आसानी से जीत लेगी।