साल 2016-17 के रणजी सीजन को भले ही किसी और चीज के लिए याद किया जाए या नहीं, लेकिन एक बात के लिए यह रणजी सीजन रिकॉर्ड बुक में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। इस रणजी सीजन में जितने तिहरे शतक बने उतने कभी नहीं बने।
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
सीजन का पांचवा तिहरा शतक जयपुर में उड़ीसा और गुजरात के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बना। गुजरात के ओपनर सुमित गौहेल ने 723 गेंदों में नाबाद 359 रनों की पारी खेलकर प्रथम श्रेणी वर्ल्ड क्रिकेट का 117 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। समित ने 723 गेंदों में नाबाद 359 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 45 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
359 रनों के इस विशाल आंकड़ें को छूते ही समित ने 117 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया। इससे पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी ओपनर द्वारा सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड सरे काउंटी के बल्लेबाज बॉबी एबल के नाम था। बॉबी ने साल 1899 में समरसेट के खिलाफ 357 रन बनाए थे। ओवल के मैदान में खेली गई उस ऐतिहासिक पारी को अबतक कोई भी सलामी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया था।
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
4 of 7
mumbai cricket association
- फोटो : mumbai cricket association
गुजरात के इस 26 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने ये रिकॉर्ड तोड़ विश्व क्रिकेट में सनसनी मचा दी। सुमित गोहेल इसके साथ ही ऐसे चौथे तिहरा शतकधारी खिलाड़ी बन गए जो पूरी पारी के दौरान नाबाद रहे।
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
5 of 7
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
समित गोहेल ने इस पारी में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। वह रणजी ट्रॉफी इतिहास में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज भी बन गए। 1943 में मुंबई की ओर से खेलते हुए विजय मर्चेंट ने महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 359 रन बनाए थे।