फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने को तैयार स्टीव स्मिथ, बॉल टेंपिरिंग के आरोप में लगा है बैन

Sun, 11 Nov 2018 03:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
Steve Smith is ready to play in Pakistan super league

ऑस्ट्रेलिया के दागी पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के चौथे सत्र के लिए सशर्त उपलब्धता जताई है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि वह सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले मैचों में खेलेंगे तथा प्ले ऑफ और फाइनल के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

Steve Smith is ready to play in Pakistan super league
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के लिए 12 महीने के प्रतिबंध का सामना कर रहे स्मिथ को दुनिया भर की टी-20 लीग में खेलने की स्वीकृति है। उनका प्रतिबंध इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पूर्व खत्म होगा और यह बल्लेबाज पहली बार पीएसएल के लिए उपलब्ध होगा।

Steve Smith is ready to play in Pakistan super league

पीएसएल सचिवालय के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार स्मिथ के अलावा कई अन्य स्टार विदेशी खिलाड़ियों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह कराची में होने वाले फाइनल सहित आठ मैचों में पीएसएल के अंतिम चरण के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Smith is ready to play in Pakistan super league

सूत्र ने कहा, ‘स्मिथ और इन खिलाड़ियों ने कहा कि वे सिर्फ यूएई में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।’ दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स भी पीएसएल में पहली बार हिस्सा लेंगे लेकिन सिर्फ दो हफ्ते के लिए और वह भी सिर्फ यूएई चरण में। 

विज्ञापन
Steve Smith is ready to play in Pakistan super league

इस्लामाबाद में 20 नवंबर को होने वाले पीएसएल के ड्राफ्ट में 371 विदेशी और 311 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह मिली है। अधिकांश विदेशी स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खत्म होने के बाद राष्ट्रीय प्रतिबद्धता नहीं होने पर पीएसएल के कुछ हिस्से के लिए ही उपलब्ध रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed