फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैन के बाद रंग में लौटे स्टीव स्मिथ, विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी

Wed, 08 May 2019 05:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 May 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith brilliant knock of 89 runs against new zealand after returning from ban
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

विल यंग की 130 रन की शानदार पारी से न्यूजीलैंड एकादश ने बुधवार को विश्व कप के लिए अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया पर सात विकेट से जीत हासिल की। 


 

Steve Smith brilliant knock of 89 runs against new zealand after returning from ban
विल यंग - फोटो : file

मेहमान टीम ने 10 गेंद रहते 278 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया जिससे उसने आस्ट्रेलिया को 10 मैचों में पहली एक दिवसीय शिकस्त दी, हालांकि इसे पूर्ण अंतरराष्ट्रीय नहीं माना जाएगा। आस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ की नाबाद 89 रन की पारी भी बेकार चली गयी। 

नए खिलाड़ी यंग न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं हैं, वह 132 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़कर रन आउट हो गए। 

Steve Smith brilliant knock of 89 runs against new zealand after returning from ban
टॉम लैथम

जार्ज वर्कर (56) और टाम लाथम (नाबाद 69) ने भी रन जुटाए जिससे केन विलियम्सन, मार्टिन गुप्टिल और ट्रेंट बोल्ट की गैर मौजूदगी में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के छह विकेट पर 277 रन के जवाब में तीन विकेट पर 283 रन बनाकर जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Smith brilliant knock of 89 runs against new zealand after returning from ban
मिचेल स्टार्क - फोटो : SELF

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने चोट के बाद वापसी की है और उन्होंने पांच ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके बाद उन्हें गेंदबाजी से हटा लिया गया। तीन महीने पहले स्टार्क की मांसपेशियों में चोट लग गयी थी। 

विज्ञापन
Steve Smith brilliant knock of 89 runs against new zealand after returning from ban
स्टीव स्मिथ - फोटो : Getty

इससे पहले पूर्व कप्तान स्मिथ की नाबाद 89 रन की पारी आकर्षण का केंद्र रही जिसमें चार गगनचुंबी छक्के जड़े थे। गेंद से छेड़छाड़ के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी के बाद यह उनका दूसरा ही मैच था। वह तब क्रीज पर उतरे जब शॉन मार्श 28 रन पर थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed