{"_id":"5a58529b4f1c1bf4408b4580","slug":"team-india-and-south-africa-will-receive-21-gun-salute-before-second-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: जानिए क्यों मिलेगी दोनों टीमों को 21 बंदूकों की सलामी, कारण दिलचस्प","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: जानिए क्यों मिलेगी दोनों टीमों को 21 बंदूकों की सलामी, कारण दिलचस्प
Fri, 12 Jan 2018 11:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेशनल डिफेंस फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं हुई हो। मगर मौजूदा दौरे पर पहली बार टीम इंडिया सबसे बड़ा सम्मान हासिल करने वाली है। सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले नेशनल डिफेंस फोर्स दोनों टीमों को 21 बंदूकों की सलामी देगी।
2 of 5
दक्षिण अफ्रीका
भारत की तरह दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट को धर्म की तरह तो नहीं माना जाता। वहां रग्बी और फुटबॉल की फैन फॉलोइंग ज्यादा है। मगर पहली बार क्रिकेट में देखने को मिलेगा कि दक्षिण अफ्रीका की नेशनल डिफेंस फोर्स सुपरस्पोर्ट पार्क पर अपना परफॉरमेंस देकर फैंस का मनोरंजन करेंगे।
3 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
इसके बाद जी5 से 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी, जिसके बाद आर्मी और नेवी अधिकारी एक बार फिर बैंड के साथ मार्च करेंगे। क्रिकेट के लिए यह बड़े सम्मान की बात है क्योंकि ऐसा सम्मान सिर्फ रग्बी टीम को दिया जाता है और वो भी बहुत समय पहले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेशनल डिफेंस फोर्स
आर्मी और नेवी के अधिकारी शनिवार से शुरू होने वाले मैच से पहले स्टेडियम पर प्रैक्टिस करते हुए दिखे। आर्मी अधिकारी ने क्रिकेटनेक्स्ट से बातचीत में कहा, 'मुझे जहां तक याद है, ऐसा कोई क्रिकेट मैच नहीं है, जिसमें आर्मी और नेवी ने अपनी प्रस्तुति दी हो। स्पष्ट है कि क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसलिए हम प्रस्तुति देंगे। बच्चों को सभी प्रकार के खेलों में प्रोत्साहित करने की जरुरत है और इससे उन्हें बढ़ावा मिलेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
बहरहाल, टीम इंडिया मौजूदा दौरे पर पहला टेस्ट गंवा चुकी है और उसकी कोशिश दूसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी की रहेगी। टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ओपनर शिखर धवन की जगह केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है जबकि अजिंक्य रहाणे की भी वापसी हो सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि रहाणे की जगह कौनसा खिलाड़ी बाहर बैठेगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।