फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत Vs पाकिस्तानः सचिन से ज्यादा चाहते हैं सौरव गांगुली

Sun, 24 Feb 2019 01:07 AM IST
गौरव द्विवेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 24 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Sachin Tendulkar wants two points, I want the World Cup
सचिन-गांगुली

पुलवामा आतंकी हमले के बाद विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने को लेकर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की अलग-अलग राय है। शनिवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने सचिन के 'दो अंक' वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि आगामी विश्व कप में उन्हें दो अंक नहीं बल्कि खिताब चाहिए।  

Sourav Ganguly says Sachin Tendulkar wants two points, I want the World Cup
ind vs pak

बता दें कि गांगुली का यह बयान सचिन तेंदुलकर के उस बयान के बाद आया है, जब उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट में 16 जून को पाकिस्तान के साथ न खेलना और उन्हें दो अंक देना पाकिस्तान की मदद करना होगा। सचिन ने कहा था कि इससे उन्हें नफरत होगी। 
 

Sourav Ganguly says Sachin Tendulkar wants two points, I want the World Cup
सौरव गांगुली

गांगुली ने शनिवार को कहा, 'सचिन पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं, लेकिन मैं विश्व कप चाहता हूं। आप इसे जिस किसी भी तरीके से देखिए।' सचिन ने शुक्रवार को सुनील गावसकर के विचारों का समर्थन करते हुए कहा था, 'भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिर से उन्हें हराने का समय है। मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि इससे टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी लेकिन मेरे लिए भारत सर्वोपरि है और मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं तहेदिल से उसका समर्थन करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Sachin Tendulkar wants two points, I want the World Cup
Sourav Ganguly

गांगुली ने इससे पहले हरभजन सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के साथ सभी तरह के क्रिकेट रिश्तों को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह 10 टीमों का विश्व कप है और प्रत्येक टीम को हर दूसरी टीम के खिलाफ मैच खेलना है। यदि भारत विश्व कप में एक मैच नहीं भी खेलता है, तो यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly says Sachin Tendulkar wants two points, I want the World Cup
टीम इंडिया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इन टिप्पणियों के लिए गांगुली की आलोचना की और इसे ध्यान खींचने के लिए किया गया पब्लिक स्टंट बताया। इस पर गांगुली ने कहा, 'मुझे मियांदाद की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करनी है। मैंने उनकी बल्लेबाजी का आनंद उठाया। मुझे लगता है कि वह पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ी थे।' बता दें कि गांगुली ने विश्व कप में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed