{"_id":"5c716dcfbdec2237d6014bb2","slug":"hazratullah-zazai-set-a-new-record-in-t20i-against-ireland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"62 गेंद,16 छक्के,162 रन- हजरतुल्लाह ने टी-20 क्रिकेट में मचाया तहलका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
62 गेंद,16 छक्के,162 रन- हजरतुल्लाह ने टी-20 क्रिकेट में मचाया तहलका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
afgvire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाइ ने तहलका मचा दिया। उन्होंने मैदान पर रनों की बरसात कर दी। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ेः
2 of 5
hazratullah zazai
देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने 62 गेंदों में 16 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 162* रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनका 261.29 का स्ट्राइक रेट रहा।
3 of 5
hazratullah zazai
हजरतुल्लाह ने अपनी इस तूफानी के दौरान टी-20 के कई धाकड़ बल्लेबाजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (145*) र आरोन फिंच (156) के रिकॉर्ड को तोड़ा। टी-20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड फिंच (172) के ही नाम हैं, जिसे वह तोड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
afgvire
हालांकि, हजरतुल्लाह ने फिंच के एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिंच के नाम टी-20 में 14 छक्के दर्ज था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड हजरतुल्लाह ने 16 छक्के लगाकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 278 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही उसने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।