फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी भारत के एक ऐसे मंदिर की, जहां भगवान की तरह होती है गांधी जी की पूजा

Fri, 23 Jul 2021 06:54 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 23 Jul 2021 06:54 AM IST
विज्ञापन
unique temple of mahatma gandhi in india
महात्मा गांधी का मंदिर, मंगलुरु - फोटो : ANI

महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं और उनके विचारों का अनुसरण करते हैं। साथ ही गांधी जी के याद में कुछ ना कुछ खास करते हैं। कुछ ऐसा ही खास है कर्नाटक के मंगलुरु में। यहां गांधी जी का एक खास मंदिर है, जिसमें हर रोज उनकी तीन बार पूजा होती है और आरती उतारी जाती है।


 

महात्मा गांधी जी का ये मंदिर मंगलुरु के श्री ब्रह्म बैदरकला क्षेत्र गरोडी में बना हुआ है। महात्मा गांधी के अनुयायी इस मंदिर में आते हैं और उनके द्वारा बताए रास्ते (सत्य और अहिंसा) पर चलने का प्रण लेते हैं। साल 1948 में यहां गांधी जी की एक मिट्टी की मूर्ति स्थापित की गई थी। इसके बाद साल 2006 में लोगों की मांग पर यहां मंदिर का निर्माण किया गया और साथ ही गांधी जी की संगमरमर की प्रतिमा लगाई गई।

unique temple of mahatma gandhi in india
महात्मा गांधी का मंदिर, मंगलुरु - फोटो : ANI

मंदिरों में जिस तरह से भगवान की पूजा की जाती है, ठीक उसी तरह से मंगलुरु के इस मंदिर में गांधी जी की पूजा होती है। यहां दिन में तीन बार सुबह छह बजे, दोपहर 12 बजे और शाम के 7:30 बजे उनकी पूजा होती है। इसके अलावा गांधी जी की प्रतिमा के पास प्रतिदिन एक दीपक जलाया जाता है।

unique temple of mahatma gandhi in india
महात्मा गांधी का मंदिर, मंगलुरु - फोटो : ANI

गांधी जयंती के दिन इस मंदिर में एक विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। फल और मिठाइयों के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर ब्लैक कॉफी चढ़ाई जाती है। बाद में, उसी कॉफी को भक्तों में 'प्रसाद' के रूप में बांट दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
unique temple of mahatma gandhi in india
कीर्ति मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर में भी एक मंदिर है। दरअसल, जिस घर में महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ उसे मंदिर जैसे संग्राहलय में तब्दील किया जा चुका है। इस मंदिर का नाम कीर्ति मंदिर है।

विज्ञापन
unique temple of mahatma gandhi in india
गांधी जी मंदिर संबलपुर - फोटो : सोशल मीडिया

महात्मा गांधी का एक मंदिर उड़ीसा के संबलपुर जिले के भटारा गांव में भी स्थित है। इस मंदिर में गांधी जी की तांबे से बनी 6 फीट ऊंची मूर्ति है। बता दें कि इस मंदिर के निर्माण की पहल गांधीवादी नेता अभिमन्यु ने की थी। इस मंदिर को गांव वालों के आपसी सहयोग से बनाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed