फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड कप से पहले एक दिन में चोटिल हुए 5 खिलाड़ी, इंडिया को भी लगे दो झटके

Sat, 25 May 2019 05:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 May 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
five cricketers including indian players injured before cricket world cup 2019
वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। वहीं शुक्रवार को वार्म-अप मैच के साथ क्रिकेट के महामुकाबले का बिगुल भी बज गया।



30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीमों के लिए बुरी खबर भी आनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अलग-अलग टीमों के बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला चलता रहा।

इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन से लेकर इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जैसे दमदार खिलाड़ी तक भी चोटिल हो गए।

five cricketers including indian players injured before cricket world cup 2019
शिखर धवन - फोटो : social media

धवन की चोट:
प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग कोच संजय बांगड़ उन्हें अभ्यास करा रहे थे तभी एक शॉर्ट पिच गेंद तेजी से उनके हेलमेट पर जाकर लगी। जिसके चलते उनके होठों से हल्का सा खून भी निकल आया। इसके बाद वो नेट्स से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए भेज दिया गया। खबरों की माने तो फिलहाल वो ठीक हैं।
 

five cricketers including indian players injured before cricket world cup 2019
विजय शंकर

विजय शंकर की चोट
ऑलराउंडर विजय शंकर ट्रेनिंग सेशन के दौरान अपना दायां हाथ चोटिल करा बैठे। हुआ यूं कि जब शंकर नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। तभी उनके दाहिने हाथ पर चोट लगी। चोट लगने के बाद उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें टीम फिजियो की मदद लेनी पड़ी। चोट लगने के बाद शंकर नेट्स से वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
five cricketers including indian players injured before cricket world cup 2019
मॉर्गन चोटिल - फोटो : social media

मोर्गन की चोट:
प्रैक्टिस के दौरान इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई। जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए ले जाया गया। ईसीबी के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया, 'इयोन मोर्गन को सुबह में अपनी बाईं तर्जनी उंगली में चोट लगी। एहतियात के तौर पर उन्हें एक्स-रे के लिए अभ्यास के बाद अस्पताल जा रहे हैं।'

विज्ञापन
five cricketers including indian players injured before cricket world cup 2019
शहजाद - फोटो : social media

मोहम्मद शहजाद की चोट
अफगानिस्तान के विकेटकीपर और तूफानी ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी प्रैक्टिस मैच के दौरान घायल हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए अभ्यास मैच में मोहम्मद शहजाद की पैरों की मांसपेशियां खिंच गई, जिसके बाद वो रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed