फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच में जमकर चली 'गब्बरगिरी', 'हिटमैन' के साथ मिलकर मचाया रिकॉर्ड्स का तहलका

Sun, 10 Mar 2019 05:46 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 10 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan and rohit sharma breaks many records in fourth odi against australia
rohit-dhawan and sachin-sourav - फोटो : file photo

टीम इंडिया ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वन-डे में कमाल की बल्लेबाजी की और 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा (95) और शिखर धवन (143) ने 193 रन की साझेदारी करते हुए फॉर्म में वापसी की। धवन ने वन-डे करियर का 16वां शतक जमाया। उन्होंने 115 गेंदों में 18 चौके और तीन छक्के की मदद से 143 रन बनाए। गब्बर और हिटमैन की जोड़ी ने मैच के दौरान कई जबरदस्त कीर्तिमान स्थापित किए। चलिए आपको बताते हैं कि इस जोड़ी ने क्या-क्या रिकॉर्ड्स अपने नाम किएः

shikhar dhawan and rohit sharma breaks many records in fourth odi against australia
शिखर धवन - फोटो : twitter

शिखर धवन वन-डे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वन-डे में 16 शतक जमाए। उन्होंने पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग (15 शतक) को पीछे छोड़ा। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के नाम दर्ज है। 41 शतक के साथ विराट कोहली दूसरे स्थान पर काबिज हैं। सौरव गांगुली और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। गांगुली-शर्मा ने वन-डे में क्रमशः 22-22 शतक जमाए हैं।

shikhar dhawan and rohit sharma breaks many records in fourth odi against australia
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN - फोटो : file photo

शिखर धवन-रोहित शर्मा वन-डे में सबसे ज्यादा 150 या इससे अधिक रन की साझेदारी करने वाली दूसरी भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गई है। दोनों ने वन-डे में 6 बार यह कमाल किया है। वैसे, विश्व स्तर पर देखा जाए तो ओपनिंग जोड़ी में सबसे ज्यादा बार 150 या इससे अधिक रन की साझेदारी करने के मामले में रोहित-धवन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। रोहित-धवन के अलावा दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक भी छह बार ऐसा कमाल कर चुके हैं। वैसे, वन-डे में सबसे ज्यादा बार 150 या इससे अधिक रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की ओपनिंग जोड़ी के नाम दर्ज है। दोनों ने 10 बार वन-डे में 150 या इससे अधिक रन की साझेदारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan and rohit sharma breaks many records in fourth odi against australia
rohit sharma - फोटो : file photo

रोहित शर्मा वन-डे में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के 217 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ा। रोहित ने रविवार को चौथे वन-डे में 92 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 95 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
shikhar dhawan and rohit sharma breaks many records in fourth odi against australia
rohit dhawan - फोटो : file photo

रोहित शर्मा और शिखर धवन बतौर ओपनिंग जोड़ी वन-डे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित-धवन ने वन-डे में 15 बार शतकीय साझेदारी की है। भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की ओपनिंग जोड़ी गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स के 15 बार शतकीय साझेदारी की बराबरी की। वैसे वन-डे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। दोनों ने कुल 21 बार वन-डे में शतकीय साझेदारी की है। 16 बार शतकीय साझेदारी करके एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन की जोड़ी दूसरे स्थान पर कायम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed