टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि लगता है कि कुलदीप यादव ने लय में वापसी कर ली है और भारत पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में युजवेंद्र चहल की जगह उनके साथ बरकरार रह सकता है।
2 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
- फोटो : social media
तीसरे वनडे में चहल ही जगह खेल रहे कुलदीप ने मध्य ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की जिससे भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकने में मदद मिली। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ने अपने 10 ओवर के कोटे में 57 रन लुटाए और कैमरन ग्रीन का विकेट भी हासिल किया।
गावस्कर ने बुधवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'कुलदीप अच्छी लय में दिखे। उसने काफी लंबे समय पर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि कम से कम पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय तक उन्हें आजमाया जा सकता है और देख सकते हैं कि यह कैसा रहता है।'
4 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला शुक्रवार से शुरू होगी। गावस्कर को यह भी लगता है कि अगर हार्दिक पांड्या छोटे प्रारूप में दो या तीन ओवर भी फेंक पाए तो यह भारत के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा, 'अगर हार्दिक टी-20 प्रारूप में दो ओवर फेंकते हैं तो इससे अन्य गेंदबाजों से दबाव कम हो जाएगा और कोहली के पास और विकल्प भी हो जाएगा।'
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ट्विटर
वहीं, पांड्या के बल्लेबाजी प्रदर्शन से गावस्कर इतने प्रभावित हुए कि वह चाहते हैं कि अगर शीर्ष तीन बल्लेबाज कम से कम 14 ओवर तक बल्लेबाजी कर लेते हैं ताो इस हरफनमौला को टी20 में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।