फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्या धोनी-विराट के साथ मिताली जैसा व्यवहार करने की हिम्मत रखती है BCCI'

Wed, 28 Nov 2018 05:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
shanta rangaswamy ask bcci have guts to treat dhoni and virat as like mithali raj
mithali raj

महिला टी-20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अच्छी लय में नजर आ रही टीम इंडिया के लिए यह हार किसी सदमे से कम नहीं थी। सेमीफाइनल में टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया गया था, जिसकी चौतराफ आलोचना अभी भी जारी है।

shanta rangaswamy ask bcci have guts to treat dhoni and virat as like mithali raj
shanta rangasamy

इसके बाद मिताली ने इस संदर्भ में बीसीसीआई को एक खत लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा, '20 साल लंबे करियर में मैं पहली बार खुद को डिप्रेशन में महसूस कर रही हूं। कोच रमेश पोवार ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुझे नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं।'

shanta rangaswamy ask bcci have guts to treat dhoni and virat as like mithali raj
mithali raj harmanpreet kaur

पूर्व महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी ने इस मामले के बाद  चयनकर्ताओं पर सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि क्या बीसीसीआई में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव करने की हिम्मत है। शांता रंगास्वामी ने आगे कहा, 'बेहद दुख की बात है कि टीम की वरिष्ठ खिलाड़ी मिताली राज को सेमीफाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया। उन्होंने इस संदर्भ में बीसीसीआई को मेल भी किया था। यह मेल लीक कैसे हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shanta rangaswamy ask bcci have guts to treat dhoni and virat as like mithali raj
मिताली राज

शांता रंगास्वामी ने इस मामले में कोच रमेश पोवार को भी घसीट लिया। उन्होंने कह कि कोच की यह जिम्मेदारी बनती है। उन्हें जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सीनियर खिलाड़ी के साथ इस तरह का बर्ताव किया गया। ड्रेसिंग रूम से लेकर डगआउट तक आप किसी भी सीनियर खिलाड़ी के साथ ऐसा बर्ताव नहीं कर सकते।
 

विज्ञापन
shanta rangaswamy ask bcci have guts to treat dhoni and virat as like mithali raj
मिताली राज
शांता रंगास्वामी ने कहा, 'बीसीसीआई का कार्यभार सीओए विनोद राय को भी इस मामले में भूमिका निभानी चाहिए। मिताली से जुड़ा ये विवाद इकलौता मामला नहीं है। विश्व कप के इतने बड़े मुकाबले में चयनकर्ता मिताली राज को बाहर बैठाकर मनमानी कैसे कर सकते हैं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed