फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BBL: वॉटसन ने खेली तूफानी पारी, 300 छक्के पूरे कर स्पेशल क्लब में हुए शामिल

Wed, 20 Dec 2017 09:58 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 20 Dec 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
shane watson completes 300 sixes in t20 cricket
शेन वॉटसन - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने मंगलवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) के पहले मैच में सिडनी थंडर की तरफ से 46 गेंदों में 77 रन की धुआंधार पारी खेली। सिडनी थंडर के कप्तान वॉटसन ने अपनी तूफानी पारी में 6 छक्के व इतने ही चौके जमाए। वाटो के नाम से लोकप्रिय वॉटसन की पारी की बदौलत थंडर ने बीबीएल के उद्घाटन मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स को 5 विकेट से मात दी।

shane watson completes 300 sixes in t20 cricket
शेन वॉटसन - फोटो : twitter

इसके साथ ही वॉटसन ने एक बड़ा कमाल भी किया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 300 छक्के भी पूरे किए। टी20 में 300 छक्के ज़माने वाले बल्लेबाजों के क्लब में वॉटसन दुनिया के छठे जबकि ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज बने।

shane watson completes 300 sixes in t20 cricket
क्रिस गेल - फोटो : india today

टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम दर्ज हैं। गेल ने अब तक 819 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज गेल के हमवतन किरोन पोलार्ड के छक्को की संख्या 509 है। यानी वो अभी गेल से काफी पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shane watson completes 300 sixes in t20 cricket
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : IPL

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पूर्व कीवी कप्तान ने 420 छक्के जमाए हैं। 351 छक्को के साथ पूर्व कैरीबियाई ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर 314 छक्को के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
shane watson completes 300 sixes in t20 cricket
शेन वॉटसन - फोटो : twitter

बिग बैश लीग का पहला मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच हुआ, जिसका नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए, जिसके जवाब में सिडनी थंडर ने आखिरी गेंद पर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। सिडनी थंडर की ओर से शेन वॉटसन ने 46 गेंदों में 77 रन की पारी खेली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed