ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए चुनी गई टीम की अलोचना की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह सिलेक्शन आगामी विश्व कप को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है।
INDvAUS: ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम सिलेक्शन पर भड़के शेन वॉर्न, दे डाला बड़ा बयान
वॉर्न ने इसे हास्यास्पद और बिना सोचे समझे किया गया चयन करार दिया। ऑस्ट्रेलिया ने आज 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कि, जिसमें तेज गेंदबाज पीटर सिडल, उस्मान ख्वाजा और नाथन लायन की वापसी हुई है।
वॉर्न ने ट्वीट किया, 'अभी ऑस्ट्रेलिया वन-डे टीम की घोषणा हुई और कुछ खिलाड़ियों का टीम में नाम नहीं दिखना और कुछ अन्य को टीम में शामिल करना काफी चौंकाने वाला है। इसका कोई मतलब नहीं बनता है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के हर प्रारूप में ऐसा हास्यास्पद चयन रुकना चाहिए।'
These ridiculous selections must stop in all forms of Australian cricket - end of ! 😡
वॉर्न ने इसके बाद ट्विटर पर अपनी एकदिवसीय टीम की घोषणा की, जिसमें उन्होंने हरफनमौला डार्सी शार्ट को टीम में शामिल किया है। शॉर्ट के अलावा वॉर्न की टीम में आरोन फिंच, विकेटकीपर एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर या मिशेल मार्श में से एक, जेम्स पैटिनसन, झेय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, एडम जम्पा शामिल हैं।
Just saw the Aust ODI squad that was announced & was absolutely staggered at some of the players that were left out & some of the inclusions - they don’t make any sense whatsoever. I was asked by @foxcricket to give my team - so here it is ! Thoughts ? Agree ? pic.twitter.com/4e6OMWWCWO
उन्होंने कहा, 'मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा कि डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुझे नहीं पता उन्होंने क्या गलत किया है। वह गेंदबाजी की सकते हैं और शीर्षक्रम में बल्लेबाजी भी। वह शानदार फॉर्म में हैं और शीर्ष में आरोन फिंच के अच्छा जोड़ीदार साबित हो सकते हैं।'