बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो बड़े से बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आइये जानते हैं उन्होंने अपने नाम क्या उपलबद्धि हासिल कीः
दरअसल, बांग्लादेश भले ही अफगानिस्तान से तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से हार गया हो, लेकिन टी-20 टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने नाम एक नया मुकाम हासिल कर लिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 10 हजार रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। बता दें कि शाकिब से पहले यह उपलबद्धि दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने हासिल किया था।
आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में टेस्ट और वन-डे के नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के केवल 302 मैचों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में शाकिब ने नजिबुल्लाह जार्डन को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने करियर के 519 मैचों में 25 हजार 534 रन बनाए और 577 विकेट लिए हैं।
वहीं, पाकिस्तानी के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के 524 मैचों में 11 हजार 196 रन बनाए और 541 विकेट लिए थे। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 356 मैच में 9 हजार 31 रन बनाए और 687 खिलाड़ियों को आउट किया था।
5 of 5
afganistan cricket team
- फोटो : File
बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीसरे और आखिरी मैच में एक रन से हराकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 145 रन बनाए, जिसे हासिल करने से बांग्लादेश केवल एक रन से मैच गंवा बैठी थी।