इंग्लैंड के युवा आलराउंडर सैम करन अपनी तीखी इनस्विंगर के कारण पहले ही खास पहचान बना चुके हैं और वर्तमान में पंजाब की तरफ से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का साथ मिलने से इस 20 वर्षीय क्रिकेटर को लगता है कि अपने पहले इंडियन टी-20 लीग के बाद वह और बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरेंगे।
करन पिछले साल भारत के खिलाफ एजबेस्टन में अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही शानदार प्रदर्शन करके मैन आफ द मैच बने थे। इसके बाद वह तेजी से आगे बढ़े हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सत्र में उनकी सेवाएं लेने के लिये 7.2 करोड़ रूपये की मोटी धनराशि दी है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर इस विश्वास पर खरे भी उतरे।
करन ने पीटीआई से कहा, 'मेरा पहला आईपीएल अब तक बहुत अच्छा अनुभव रहा है। भारतीय परिस्थितियों में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेलना। स्थापित नामों से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है और यहां तक कि उन खिलाड़ियों से भी जिन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।'
लीग में आने से पहले करन ने इंग्लैंड टीम के अपने साथियों से लंबी बातचीत की थी। इससे पहले इस लीग में खेलने के दबाव और उम्मीदों का पता चल गया था। पंजाब की टीम में वह कप्तान आर अश्विन और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल से बात करना पसंद करते हैं लेकिन भारत के स्विंग विशेषज्ञ शमी से काफी कुछ सीख रहे हैं जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं।
5 of 6
पंजाब
- फोटो : social media
करन ने कहा, 'मैंने यहां आने से पहले इंग्लैंड में कुछ खिलाड़ियों से बात की और उनकी स्पष्ट राय थी कि यह टूर्नामेंट कितना अच्छा है और अब मैं खुद देख सकता हूं कि इसका स्तर काफी ऊंचा है।'