{"_id":"5c2c7e94bdec223d834c43bc","slug":"salman-butt-claims-shahid-afridi-blocked-my-return-to-pakistan-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- शाहिद अफरीदी के कारण बर्बाद हुआ मेरा करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- शाहिद अफरीदी के कारण बर्बाद हुआ मेरा करियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
shahid afridi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व कप्तान सलमान बट का दावा है कि शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में उनकी वापसी रोकी। बट ने 2010 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद पांच साल का प्रतिबंध पूरा करके मैदान पर वापसी की और 2016 वर्ल्ड टी20 में चुने जाने के करीब पहुंचे।
2 of 7
सलमान बट्ट
बट ने कहा कि भारत में हुए वर्ल्ड टी20 के समय उनकी पाकिस्तान टीम में वापसी हो सकती थी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध पूरा करने के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और राष्ट्रीय टीम में वापसी के करीब पहुंचे। मगर अफरीदी ने उनके चयन पर रोक लगा दी।
3 of 7
सलमान बट्ट
बट ने जी स्पोर्ट्स शो में कहा, 'मुझे प्रमुख कोच वकार यूनिस और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर ने एनसीए में बुलाया और नेट्स पर ले जाकर फिटनेस का परीक्षण किया। वकार भाई ने मुझसे पूछा कि मैं पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलने को तैयार हूं? मैंने हां कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सलमान बट्ट
34 वर्षीय बट ने कहा कि उनकी वापसी के लगभग सभी द्वार खुले थे, लेकिन तभी कप्तान शाहिद अफरीदी ने वापसी पर रोक लगा दी। बट ने दावा किया, 'मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मगर मैंने उनके पास जाकर इस बारे में कोई बातचीत नहीं की। मुझे महसूस नहीं हुआ कि उन्होंने कुछ सही किया। मगर मुझे यह पता है कि वकार और फ्लावर ने मुझे विश्व कप खेलने को कहा और कप्तान अफरीदी ने ऐसा नहीं होने दिया।'
विज्ञापन
5 of 7
एमएस धोनी और शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान का प्रदर्शन वर्ल्ड टी20 में अच्छा नहीं रहा और इसके चलते अफरीदी व कोच वकार को अपने-अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ा। बट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि व्यक्तिगत खिलाड़ी को बैन से वापसी करने वाले क्रिकेटरों के भाग्य का फैसला करने की इजाजत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।