फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेंदुलकर का आइडिया मानेगा एमसीए, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा बंपर फायदा

Thu, 26 Oct 2017 04:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 26 Oct 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkars idea will be implemented for school finals
सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक नए आइडिये को जल्द ही लागू किया जाएगा। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का आइडिया है कि स्कूल क्रिकेट में एक टीम में 14 सदस्यों को खेलने का मौका दिया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को फायदा मिल सके।

sachin tendulkars idea will be implemented for school finals
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ht

बता दें कि पिछले साल हैरिस शील्ड के ओपनिंग नॉकआउट राउंड में तेंदुलकर के आइडिया का प्रयोग किया गया था। अब इस आइडिये को दोनों हैरिस और जाइल्स शील्ड के फाइनल्स में लागू किया जाएगा। 

sachin tendulkars idea will be implemented for school finals
सचिन तेंदुलकर - फोटो : amar ujala

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) इस नियम को प्रतिष्ठित इंटर-स्कूल टूर्नामेंट्स के एलीट फाइनल्स तक लागू करेगा। इसकी गुजारिश सचिन तेंदुलकर और मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एमएसएसए) क्रिकेट के सचिव और वानखेड़े स्टेडियम के पूर्व क्यूरेटर नदीम मेमन ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkars idea will be implemented for school finals
सचिन तेंदुलकर - फोटो : SELF

मेमन को बुधवार को एमसीए से एक पत्र मिला है , जिसमें इस अनोखे कांसेप्ट को हरी झंडी मिली है। तेंदुलकर ने बुधवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे खुशी है कि ज्यादा बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा। इसके पीछे का आइडिया ज्यादा बच्चों को खेल में व्यस्त रखकर स्वस्थ जीवन व्यतीत करने का है।' बता दें कि हैरिस शील्ड टूर्नामेंट 2 नवंबर से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
sachin tendulkars idea will be implemented for school finals
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ScoopWhoop

मेमन ने कहा, 'सचिन का आइडिया सभी स्कूलों, कोचों, खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को पसंद आया क्योंकि सभी खेलने का मौका हासिल करना चाहते हैं। ये सचिन का आइडिया ही है, जिसकी मदद से 84 ज्यादा बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा। इससे कोच के पास ज्यादा विकल्प होंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed