फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: इंग्लैंड के इस तूफानी गेंदबाज से थर्राए बल्लेबाज, 11 गेंदों में ही कर दिया पूरी टीम का सफाया

Tue, 26 Jun 2018 12:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Ryan Patel get six wickets in just eleven balls against Somerset
ryan patela

क्रिकेट जगत में इन दिनों इंग्लिश खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है। वनडे में जहां पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है जबकि महिलाओं ने टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड स्कोर बनाकर सबको चौंका दिया है। अब इस रिकॉर्ड बुक में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले एक और इंग्लिश खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है।

Ryan Patel get six wickets in just eleven balls against Somerset
ryan patel

दरसअल इंग्लैंड में इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप खेली जा रही है, जिसमें सर्रे और समरसैट टीम के बीच एक मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लिश क्रिकेट टीम के मीडियम पेस गेंदबाज रयान पटेल ने अपने हैरतंगेज प्रदर्शन से फैंस को सकते में डाल दिया है।

Ryan Patel get six wickets in just eleven balls against Somerset
ryan patela

रयान ने दो से भी कम ओवरों में छह विकेट झटक लिए। 20 वर्षीय इस युवा गेंदबाज रयान पटेल ने सिर्फ 11 गेंदों पर छह विकेट चटकाए। बता दें कि काउंटी क्रिकेट में इस तरह का प्रदर्शन अब तक किसी गेंदबाज ने नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ryan Patel get six wickets in just eleven balls against Somerset
ryan patel

सोमरसेट के खिलाफ पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए रयान ने कुल 3.5 ओवर डाले इस दौरान उन्होंने दो मेडन ओवर फेंककर 1.30 के इकॉनमी रेट से सिर्फ 5 रन दिए और 6 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
Ryan Patel get six wickets in just eleven balls against Somerset
county cricket

बता दें क समरसैट की टीम 169 रनों पर 4 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद मीडियम पेस बॉलर पटेल ने 30 मिनट से भी कम समय में समरसैट की पूरी टीम को 180 पर ढेर कर दिया। उन्होंने ईड ब्रूम (52) और सर्रे के पूर्व खिलाड़ी स्टीवन डेविस (33) के साथ छह विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक हैट्रिक भी बनाई।

देखें वीडियो:



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed