{"_id":"5b7ebdb242c792462d13430e","slug":"sachin-tendulkar-predicts-10-years-ago-that-prithvi-shaw-will-play-for-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी शॉ जब 8 साल के थे, तभी 'क्रिकेट के भगवान' ने कहा- ये लड़का टीम इंडिया के लिए खेलेगा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी शॉ जब 8 साल के थे, तभी 'क्रिकेट के भगवान' ने कहा- ये लड़का टीम इंडिया के लिए खेलेगा!
Thu, 23 Aug 2018 07:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पृथ्वी शॉ के लिए साल 2018 बहुत ही अच्छा बीत रहा है। भारतीय अंडर-19 टीम को इस साल न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में चैंपियन बनाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में भी युवा बल्लेबाज का प्रदर्शन शानदार रहा था। 18 साल के शॉ को अब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शॉ राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे।
2 of 5
पृथ्वी शॉ
शॉ को हैदराबाद के बल्लेबाज हनुमा विहारी के साथ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शामिल किया है। खराब फॉर्म में चल रहे मुरली विजय और चाइनामैन कुलदीप यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। एक लाइव के दौरान तेंदुलकर ने कहा, '10 साल पहले मेरे किसी दोस्त ने युवा पृथ्वी का खेल देखने को कहा था। उसने मुझे शॉ के खेल का विश्लेषण करने को कहा था और साथ ही कहा कि किसी चीज पर युवा बल्लेबाज को काम करने की जरूरत हो तो बताएं।'
3 of 5
Sachin Tendulkar
तेंदुलकर ने आगे कहा, 'मैंने एक सत्र में शॉ के साथ काम किया और उसे अपना खेल सुधारने के लिए कुछ बिंदु बताए। मैंने बाद में अपने दोस्त से कहा कि शॉ आगे चलकर भारत के लिए खेलेगा।' तो तेंदुलकर ने शॉ को उनके खेल में क्या सुधार करने के लिए कहा था? इस बात का खुलासा भी महान बल्लेबाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर ने कहा, 'मैंने पृथ्वी से कहा कि वह अपना स्टांस और बल्ला पकड़ने का तरीका नहीं बदले। अगर भविष्य में कोई कोच उन्हें इसमें कोई सुधार करने को कहे तो बात अलग है। अगर कोई उन्हें कुछ बदलने के लिए कहता है, तो मैंने कहा कि उसे बोलना कि मुझसे आकर बात करे। कोचिंग अच्छी है, लेकिन किसी खिलाड़ी का खेल बदलने से परेशानी होती है।'
विज्ञापन
5 of 5
prithvi shaw
युवा सनसनी शॉ ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए काफी सुर्खियां बंटोरी। अब तक शॉ ने 14 प्रथम-श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उनकी औसत करीब 57 की रही। इस दौरान उन्होंने सात शतक और पांच अर्धशतक जमाए। इंग्लैंड में इंडिया 'ए' की तरफ से खेलते हुए शॉ ने 10 पारियों में 600 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।