फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फखर जमां रन आउट विवाद: पाकिस्तानी बल्लेबाज के साथ हुआ धोखा! क्या कहता है 'फेक फील्डिंग' का नियम

Mon, 05 Apr 2021 07:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 05 Apr 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
SA vs PAK: Fakhar Zaman run out by quinton de kock controversy, MCC fake fielding rules
फखर जमां और क्विंटन डी कॉक - फोटो : twitter

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने रोमांचक जीत हासिल की। हालांकि मैच में फखर जमां की बल्लेबाजी और उनके रनआउट को लेकर अधिक चर्चा हुई। जोहान्सबर्ग में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 193 रनों की पारी खेली। वह अपने दूसरे दोहरे शतक से सिर्फ सात रन दूर थे जब क्विंटन डी कॉक ने 'फेक फील्डिंग' के जरिए उन्हें रनआउट कर दिया। 



दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर डी कॉक द्वारा किए गए रनआउट को लेकर अब विवाद छिड़ गया है और कई लोग इसे खेल भावना के खिलाफ भी बता रहे हैं। हालांकि खुद फखर जमां और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों ने भी डी कॉक का बचाव किया है। उधर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने फेक फील्डिंग के नियमों का हवाला देते हुए इसे अंपायर के ऊपर छोड़ दिया है। 

SA vs PAK: Fakhar Zaman run out by quinton de kock controversy, MCC fake fielding rules
एमसीसी

फेक फील्डिंग के नियम: 
एमसीसी ने ट्वीट कर बताया कि नियम 41.5 के अनुसार 'फेक फील्डिंग' का नियम कहता है, 'किसी भी फील्डर के लिए जानबूझकर, अपने शब्दों से अथवा ऐक्शन से, स्ट्राइकर के गेंद खेलने के बाद किसी भी बल्लेबाज का ध्यान भटकाना, बहकाना अथवा बाधा पैदा करना गलत है।' वहीं नियम 41.5.2 के तहत, 'यह दोनों में से किसी भी अंपायर का दायित्व है कि वह तय करे कि बहकाना, ध्यान भटकाना अथवा बाधा उत्पन्न करना जानबूझकर किया गया है अथवा नहीं।'

अगर अंपायर यह पाता है कि किसी फील्डर ने जानबूझकर गलती की है तो वह उस गेंद पर आउट हुए खिलाड़ी को नॉटआउट करार दे सकता है और गेंद डेड बॉल हो जाएगी। इसके साथ ही बैटिंग कर रही टीम को पांच रन दिए जाएंगे। इसके साथ ही उस गेंद पर बने रन भी टीम को मिलेंगे। 

 
 
SA vs PAK: Fakhar Zaman run out by quinton de kock controversy, MCC fake fielding rules
फखर जमां रन आउट - फोटो : ट्विटर

क्या था पूरा मामला:
दरअसल दक्षिण अफ्रीका के 342 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 31 रन चाहिए थे। लक्ष्य लगभग असंभव था लेकिन जमां अपनी टीम के लिए टिके हुए थे। इसके बाद ओवर की पहले गेंद पर फखर दो रन के लिए भागे लेकिन एडेन मार्करम ने गेंद को डीप लॉन्ग ऑफ की दिशा से थ्रो किया। विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक गेंद को पकड़ने के लिए स्टंप्स पर आए और उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर छोर की ओर इशारा किया। इसी समय जमां ने पीछे मुड़कर देखा और उनकी रफ्तार धीमी पड़ गई। उधर गेंद स्ट्राइकर छोर पर ही थी और जमां के क्रीज में पहुंचने से पहले ही सीधा विकेटों से लगी और फखर आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
SA vs PAK: Fakhar Zaman run out by quinton de kock controversy, MCC fake fielding rules
फखर जमान - फोटो : twitter

मैच का हाल:
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 341 रन बनाए और जमां की शानदार पारी के बाद भी पाकिस्तान को नौ विकेट पर 324 रन पर रोक दिया। जीत के लिए 342 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए जमां अपना दूसरा दोहरा शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीय में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उनकी 155 गेंद में 18 चौके और 10 छक्के की मदद से 193 रन की पारी के बावजूद पाकिस्तान को दूसरे वनडे में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed