फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्मीद: भारत में आईपीएल आयोजन से बेहद खुश हैं विराट कोहली, जानें RCB को लेकर क्या कहा ?

Thu, 01 Apr 2021 11:03 PM IST
Shashi Shashi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 01 Apr 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore RCB captain Virat kohli on IPL 2021 said I am very optimistic and have a good Feeling around
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि आईपीएल 2021 का आयोजन देश में किया जा रहा है। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था। आरसीबी के कप्तान इस बात को लेकर काफी आशावान हैं कि इस साल चीजें बदलेंगी क्योंकि टीमें अलग-अलग परिस्थितियों में खेलेंगी। 

Royal Challengers Bangalore RCB captain Virat kohli on IPL 2021 said I am very optimistic and have a good Feeling around
विराट कोहली - फोटो : social media
आरसीबी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली ने कहा, सच में और ईमानदारी से कहूं तो ऐसा महसूस नहीं होता है कि हम बहुत लंबे समय के लिए चले गए थे, क्योंकि बीच में बहुत क्रिकेट थी, ये देखकर खुश हूं कि हम एक बार फिर भारत में खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, हम अलग तरीके से, अलग परिस्थिति में खेल रहें  हैं मैं बहुत ही आशावादी हूं और इस समय मुझे अच्छा एहसास हो रहा है। 
Royal Challengers Bangalore RCB captain Virat kohli on IPL 2021 said I am very optimistic and have a good Feeling around
एबी डिविलियर्स - फोटो : PTI
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धुआंधार बल्लेबाज एबी डिवीलियर्स का कहना है कि यूएई में खेले गए 13वें आईपीएल के दौरान मिला मोमेंटम अब भी उनके साथ है। आईपीएल 2021 का उद्घाटन मुकाबला आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच 9 अप्रैल को खेला जाएगा। डिवीलियर्स का मानना है कि बीते साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत का मोमेंटम उनके साथ है और टीम अपना विजयी अभियान जारी रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore RCB captain Virat kohli on IPL 2021 said I am very optimistic and have a good Feeling around
एबी डीविलियर्स - फोटो : ट्विटर @RCBTweets
डिवीलियर्स के मुताबिक, ये बहुत लंबी यात्रा थी, आरसीबी के साथ वापस आकर खुश हूं, ऐसा महसूस होता है कि हमने कल ही आईपीएल समाप्त किया है। मेरा मानना है कि पिछले टूर्नामेंट के मोमेंटम हमारे साथ है और मैच खेलने मे काफी आनंद आएगा। 
विज्ञापन
Royal Challengers Bangalore RCB captain Virat kohli on IPL 2021 said I am very optimistic and have a good Feeling around
विराट कोहली - फोटो : Social Media
गुरुवार (1 अप्रैल) को चेन्नई में विराट कोहली और एबी डिवीलियर्स ने  टीम बबल में शामिल हो गए। बीसीसीआई नियमों के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई सीरीज में खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी को सप्ताह भऱ क्वारंटीन रहना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed