{"_id":"65a11163a7ac17c72e008775","slug":"rohit-sharma-t20-performance-2024-comeback-after-14-months-india-captain-rohit-t20-stats-2024-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: जानें टी20 में कैसी रही रोहित की वापसी, कभी खिलाड़ियों के नाम भूले तो कभी पारा सातवें आसमान पर रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: जानें टी20 में कैसी रही रोहित की वापसी, कभी खिलाड़ियों के नाम भूले तो कभी पारा सातवें आसमान पर रहा
Fri, 12 Jan 2024 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 12 Jan 2024 03:46 PM IST
सार
रोहित ने पहले कुलदीप यादव का नाम लिया और फिर उन्होंने कुलदीप तो खेल रहे हैं। फिर उन्हें याद आया कि कुलदीप प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वह फिर हंसने लगे। उस रन आउट विवाद को छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर रोहित की वापसी शानदार रही।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 14 महीने बाद टी20 में वापसी की। नवंबर 2022 के बाद पहली बार वह गुरुवार को टीम इंडिया की तरफ से कोई टी20 मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि, बल्लेबाजी के नजरिए से देखें तो उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही, लेकिन फील्डिंग से लेकर कप्तानी तक बाकी सभी बॉक्स में उन्होंने सफलतापूर्वक टिक किए। मैच के दौरान हमें कप्तान रोहित का नैसर्गिक अंदाज भी देखने को मिला जब वह टॉस के दौरान खिलाड़ियों के नाम भूल गए। वहीं, कुछ मौकों पर वह आपा खोकर खिलाड़ियों पर नाराजगी जाहिर करते भी दिखे।
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं टॉस की, तो जब रोहित आए और उन्होंने टॉस जीता तो मुरली कार्तिक से बातचीत के दौरान रोहित प्लेइंग-11 भूल गए। वह बोलते-बोलते रुक गए और फिर मुस्कुराने लगे। वह उन खिलाड़ियों के नाम ले रहे थे जो इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने संजू सैमसन, आवेश खान और यशस्वी जायसवाल का नाम लिया। फिर वह चौथा नाम भूल गए। रोहित ने पहले कुलदीप यादव का नाम लिया और फिर उन्होंने कुलदीप तो खेल रहे हैं। फिर उन्हें याद आया कि कुलदीप प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। वह फिर हंसने लगे। मैच के दौरान ज्यादातर समय रोहित कवर्स या मिड ऑफ पर फील्डिंग करते दिखे।
गर्म पानी के बैग से हाथ सेंकते दिखे रोहित
You can’t miss toss when Captain Rohit Sharma is there. 😂#RohitSharma𓃵 #RohitSharma #INDvAFG #Infos pic.twitter.com/q7BJqIXSbw
— Queen (@QueenofKing001) January 11, 2024
गर्म पानी के बैग से हाथ सेंकते दिखे रोहित
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान मोहाली के ठंडे मौसम में काफी बार उन्हें गर्म पानी के बैग से हाथ सेंकते देखा गया। इतना ही नहीं गेंद कई बार उनके हाथ पर लगी। इससे उन्हें चोट भी महसूस हुआ। उन्होंने अच्छी फील्डिंग तो की, लेकिन उसके बाद की चोट उनके चेहरे पर देखी जा सकती थी। रोहित ने जब इब्राहिम जादरान का कैच लिया तो उनके चेहरे पर दर्द देखा जा सकता था। इसके लिए वह समय-समय पर गर्म पानी के बैग से हाथ सेंकते दिखे थे, ताकि उनके हाथ गर्म रहें। एक बार तो अंपायर ने उन्हें बार-बार ऐसा करने से रोक दिया।
रोहित से ओमरजई का कैच छूटा
Rohit Sharma using hot water bag due to heavy cold in Mohali.#INDvsAFG #Vamika #AFGvsIND #BabarAzam𓃵 #ViratKohli #Earthquakes #ShaheenAfridi #BycottMaldives #Bitcoin pic.twitter.com/zP6vBMT8dU
— Kashur (@kashur_007) January 11, 2024
रोहित से ओमरजई का कैच छूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित से अजमतुल्लाह ओमरजई का एक कैच भी छूटा। वह तब शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने शिवम दुबे की गेंद पर हवा में उछलकर एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। कप्तानी में भी रोहित का अनुभव टीम इंडिया के काम आया। भारतीय टीम अर्शदीप और मुकेश के रूप में सिर्फ दो फ्रंटलाइन पेसर्स के साथ मैदान पर उतरी थी और टीम में अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में तीन स्पिनर्स थे। शिवम दुबे टीम में छठे गेंदबाजी ऑप्शन थे। रोहित ने गेंदबाजी विकल्पों का बखूबी इस्तेमाल किया और अपने गेंदबाजों से अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी कराई।
कप्तानी में भी अव्वल रहे रोहित
Rohit sharma dropped the catch 😂😂 #INDvsAFGpic.twitter.com/EE06NqFsdQ
— TROLL PAKISTAN (@trollpakiistan) January 11, 2024
कप्तानी में भी अव्वल रहे रोहित
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने पावरप्ले में गेंदबाजी की, जबकि रवि बिश्नोई को बीच के ओवरों के लिए बचाया। रोहित ने सुंदर को 19वें ओवर में भी गेंदबाजी दी। मैच के बाद रोहित ने कहा कि उनके गेंदबाज किसी भी परिस्थिति में गेंदबाजी के लिए तैयार रहने चाहिए। सुंदर ने 19वें ओवर में 13 और अर्शदीप ने 20वें ओवर में 15 रन दिए, इसके बावजूद भारतीय टीम अफगानिस्तान को 158 रन पर रोकने में कामयाब रही। इसके अलावा रोहित ने कप्तानी में ओवर रेट का भी बखूबी ख्याल रखा। नए नियम के तहत तीन बार 60 सेकंड के अंदर ओवर शुरू करने में विफल रहने पर बल्लेबाजी टीम को पांच रन पेनल्टी के तौर पर दिए जाएंगे। जब भारत ने 20वां ओवर शुरू किया वह दो ओवर्स आगे थे।
रन आउट होने पर रोहित ने आपा खोया
रन आउट होने पर रोहित ने आपा खोया