{"_id":"5bdd893fbdec2269bb420102","slug":"rohit-sharma-says-before-first-t20i-ms-dhoni-absence-is-opportunity-for-rishabh-pant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: कोलकाता टी-20 से ठीक पहले बोले रोहित- खलेगी धोनी की गैरमौजूदगी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: कोलकाता टी-20 से ठीक पहले बोले रोहित- खलेगी धोनी की गैरमौजूदगी
Sun, 04 Nov 2018 12:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
rohit sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला में करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत अपने प्रदर्शन से प्रभावित करेंगे।
2 of 6
ms dhoni
धोनी की बल्लेबाजी फार्म लंबे समय से खराब चल रही है। पंत के पास ऐसे में खेल के इस सबसे छोटे प्रारूप में टीम में जगह पक्की करने का शानदार मौका होगा। सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को भी प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बाद भी खुद को साबित करने का एक और मौका मिला है।
3 of 6
ms dhoni
रोहित ने कहा, 'धोनी पिछले कई वर्षों से हमारे लिए बहुत बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मैदान में हमें उनकी अनुभव की कमी खलेगी लेकिन ऋषभ और दिनेश के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का शानदार मौका होगा। उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिला हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rohit sharma
भारतीय टीम भले ही टी20 श्रृंखला में खेल रही हो, लेकिन रोहित तीन मैचों की इस श्रृंखला को विश्व कप की तैयारियों से जोड़कर देख रहे है। उन्होंने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा, 'हम विश्व कप में सीमित संसाधनों के साथ नहीं जा सकते। हमारे पास विकल्प होना चाहिए। यह खिलाड़ियों को परखने का शानदार मंच है।'
विज्ञापन
5 of 6
rohit sharma pc
भारतीय टीम में क्रुणाल पंड्या और शाहबाज नदीम जैसे दो बायें हाथ के स्पिनरों को चुना गया है, जिसमें से झारखंड के नदीम ने विजय हजारे ट्राफी में लिस्ट ए क्रिकेट का विश्व रिकार्ड बनाते हुए 10 रन देकर आठ विकेट लिए थे। रोहित ने कहा, 'शाहबाज नदीम पहली बार टीम का हिस्सा बने हैं। क्रुणाल का पहले भी चयन हुआ है, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।