{"_id":"5bdd86babdec22699b1498dd","slug":"eoin-morgan-and-his-longtime-girlfriend-tara-ridgway-ties-the-knot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल के रिश्ते के बाद इयोन मॉर्गन ने तारा संग की शादी, हनीट्रैप का भी हो चुके हैं शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
10 साल के रिश्ते के बाद इयोन मॉर्गन ने तारा संग की शादी, हनीट्रैप का भी हो चुके हैं शिकार
Sat, 03 Nov 2018 05:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वन-डे और टी-20 कप्तान इयोन मोर्गन शादी के बंधन में बंध गए। लंबे समय तक गर्लफ्रेंड तारा रिजवे को डेट करने के बाद इस इंग्लिश क्रिकेटर ने शुक्रवार को हमेशा-हमेशा के लिए तारा को अपनी जीवनसंगिनी चुन लिया।
2 of 5
तारा लंदन में फैशन इंडस्ट्री की एक नामचीन कंपनी की मार्केटिंग कॉर्डिनेटर हैं। दोनों की पहली मुलाकात 10 साल पहले हुई थी। उस वक्त तारा की उम्र 17 तो इयोन 24 साल के थे। मूलत: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली तारा ने इयोन को एडिलेड में चल रही एशेज सीरीज के एक मैच के दौरान देखा था।
3 of 5
सॉमरसेट के ऐतिहासिक बैबिंग्टन हाउस में हुए शादी समारोह में कपल बेहद खुश नजर आ रहा था। इस दौरान दोनों के परिवारिक सदस्य और खास दोस्त मौजूद थे। कुल 130 मेहमानों की मौजूदगी में न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी और पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस दौरान मोर्गन के हमवतन खिलाड़ी एलिस्टेयर कुक, जेसन रॉय, स्टीव फिन, मार्क वुड और जोस बटलर भी मौजूद थे। अपने नए जीवन से उत्साहित इंग्लिश कप्तान ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से तस्वीर शेयर कर फैंस के इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 5
आठ साल पहले एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ कुछ समय के लिए प्रेम प्रसंग के कारण मोर्गन को ब्लैकमेलिंग का शिकार भी होना पड़ा था।दरअसल, उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में रहने वाली एक महिला के साथ मोर्गन का संबंध था। फोटोज, वीडियोज और मैसेज के दम पर महिला के पति ने मोर्गन से पैसों की डिमांड तक कर डाली थी। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।