फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit vs Inzamam: 'अपना दिमाग खोलना पड़ता है', इंजमाम के 'बॉल टेम्परिंग' के आरोपों को रोहित ने बकवास करार दिया

Wed, 26 Jun 2024 11:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Jun 2024 11:07 PM IST
सार

पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में शुमार इंजमाम उल हक की ओर बेतुका बयान सामने आया है। उन्होंने भारत पर गलत तरीके से रिवर्स स्विंग प्राप्त करने का आरोप लगाया था। इस पर भारतीय कप्तान ने इंजमाम के बोलने के स्टाइल से उन्हें जवाब दिया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma Reply to Inzamam Ul Haq Ball-Tampering Allegations before IND vs ENG T20 World Cup Semifinal
रोहित और इंजमाम - फोटो : ICC/PCB
टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही है। वनडे विश्व कप 2023 की तरह टीम इंडिया टी20 विश्व कप में अब तक अजेय है। हालांकि, वनडे विश्व कप 2023 की तरह एक चीज और है जो भारतीय टीम का पीछा नहीं छोड़ रही है। वह है पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान की ओर से बेतुका बयानबाजी। वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया पर गेंद बदलने और पिच बदलने के आरोप लगाए थे। हालांकि, इसके बाद उनकी जमकर थू-थू हुई थी।

इंजमाम का बेतुका बयान

Rohit Sharma Reply to Inzamam Ul Haq Ball-Tampering Allegations before IND vs ENG T20 World Cup Semifinal
इंजमाम उल हक - फोटो : PCB
अब पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में शुमार इंजमाम उल हक की ओर बेतुका बयान सामने आया है। उन्होंने भारत पर गलत तरीके से रिवर्स स्विंग प्राप्त करने का आरोप लगाया था। इस पर भारतीय कप्तान ने इंजमाम के बोलने के स्टाइल से उन्हें जवाब दिया है। रोहित शर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-8 मैच में रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए गेंद से छेड़छाड़ की थी।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया था

Rohit Sharma Reply to Inzamam Ul Haq Ball-Tampering Allegations before IND vs ENG T20 World Cup Semifinal
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
भारत ने सोमवार को ग्राेस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे। इंजमाम ने पाकिस्तान के एक चैनल पर चर्चा के दौरान अर्शदीप सिंह और भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजमाम ने क्या बयान दिया था?

Rohit Sharma Reply to Inzamam Ul Haq Ball-Tampering Allegations before IND vs ENG T20 World Cup Semifinal
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
इंजमाम ने कहा, 'जब अर्शदीप 15वां ओवर कर रहा था तो गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। किसी मैच में नई गेंद इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग नहीं होती है। इसका मतलब है कि गेंद को 12वें-13वें ओवर तक इसके लिए तैयार किया गया था। उस वक्त तक गेंद रिवर्स स्विंग के लिए तैयार थी। अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी होगी और देखना होगा क्या चल रहा है।'
विज्ञापन

रोहित ने इंजमाम को यह जवाब दिया

Rohit Sharma Reply to Inzamam Ul Haq Ball-Tampering Allegations before IND vs ENG T20 World Cup Semifinal
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित से जब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की पूर्व संध्या पर इंजमाम के आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज को अपना दिमाग खुला रखने की सलाह दी। रोहित ने कहा, 'यहां के विकेट काफी सूखे हुए और सख्त हैं। यहां की परिस्थितियों के कारण 12-15 ओवरों में गेंद रिवर्स स्विंग होगी। यह सभी टीमों के लिए हो रहा है, अकेले हमारे लिए नहीं। आपको अपना दिमाग खुला रखने की जरूरत है। (रोहित ने यहां इंजमाम के बोलने के तरीके का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा- समटाइम्स दिमाग को खोलना जरूरी है।) यह ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड नहीं है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed