{"_id":"59f1b1124f1c1b7a548b9276","slug":"virat-kohli-ahead-from-footballer-messi-in-brand-value","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का लगातार बढ़ रहा कद, अब मैसी को छोड़ा पीछे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली का लगातार बढ़ रहा कद, अब मैसी को छोड़ा पीछे
Thu, 26 Oct 2017 03:41 PM IST
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
amarujala.com, presented by : शरद मिश्र
Updated Thu, 26 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में हर दिन कीर्तिमान रच रहे हैं। वह क्रिकेट के खिलाड़ियों के अलावा अन्य खेल के शूरमा खिलाड़ियों को भी कमाई के मामले में पीछे कर रहे हैं। विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया लगातार जीत रही है। कोहली खुद अपने खेल से कई मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं। लिहाजा उनकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ रही है।
मोस्ट वेल्यूबल एथलीट हैं विराट कोहली
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : zee news
कोहली दुनियाभर में कमाई के मामले में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। फोर्ब्स की हाल ही में जारी मोस्ट वेल्यूबल एथलीट की सूची में विराट कोहली ने जगह बना ली है। खिलाड़ियों को ब्रांड वैल्यू के आधार पर इस सूची में रखा गया है। इस सूची में कोहली की ब्रांड वैल्यू लायनल मैसी से ज्यादा आंकी गई है।
विराट का नंबर सातवां
3 of 5
Virat Kohli
इस सूची में हालांकि सैलरी और बोनस तथा सभी निवेश से होने वाली कमाई को शामिल नहीं किया गया है। क्रिकेट में टॉप 10 एथलीट की औसत कमाई को भी नहीं जोड़ा गया है। फोर्ब्स की सूची में टेनिस के सरताज रोजर फेडरर टॉप पर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे नंबर पर हैं। विराट कोहली सातवें नंबर पर हैं। उसेन बोल्ट तीसरे नंबर पर तथा टाइगर वुड्स छठे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली ने टीम इंडिया को इन फार्म कर दिया
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली ने टीम इंडिया के हर खिलाड़ियों को अपने समान आक्रामक बना दिया है। जब से कप्तानी संभाली है तब से टीम इंडिया को लगातार सफलता मिल रही है। खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल बनाए हैं वन डे में 1347 रन
5 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली ने इस साल वन डे में अब तक 25 वन डे खेले हैं। जिसमें उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1347 रन बनाए हैं। दुनिया में किसी क्रिकेटर ने इस साल इतने रन नहीं बनाए हैं। इंग्लैंड के जो रूट 983 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।