भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वन-डे में अजीब ढंग से रनआउट होकर पवेलियन लौटे। वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए जबकि टीम इंडिया ने इस मैच में 9 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की। शिखर धवन (132*) और कप्तान विराट कोहली (82*) ने दूसरे विकेट के लिए 197 रन की अविजित साझेदारी करके टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाई।
रोहित शर्मा इस परेशानी से नहीं उबरे तो टीम में जगह पर हो सकता है खतरा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा फिलहाल एक विरोधी टीम के खिलाफ उसकी जमीन पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ये वही विरोधी टीम है, जिसके खिलाफ उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी (264 रन) खेली। जी हां हम बात कर रहे हैं रोहित शर्मा के श्रीलंका के खिलाफ संघर्ष करने की। रोहित का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ पिछली सात पारियों से खामोश रहा है। श्रीलंकाई जमीन पर भारतीय ओपनर ने पिछली सात पारियों में क्रमशः 4,4,4,0,0,5 और 5 रन की पारी खेली है। उनकी औसत महज 14.25 की रही।
रोहित ने अपने करियर में श्रीलंकाई जमीन पर सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी खेली है। टीम इंडिया के लिए ये चिंता का विषय है क्योंकि रोहित को अपनी उपयोगिता साबित करने की जरुरत है। टीम इंडिया के पास कई विकल्प तैयार है और ऐसे में अगर रोहित अच्छी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए तो उनकी जगह को खतरा भी हो सकता है। वहीं शर्मा के पार्टनर शिखर धवन अपने करियर के शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
टीम इंडिया को 2019 वर्ल्ड कप के लिए अपना रोडमैप तैयार करना है और कप्तान विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि हर किसी की भूमिका तय होना है। 2019 वर्ल्ड कप में दो साल का समय बचा है और रोहित शर्मा ऐसे में टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। ओपनर ने अपनी जगह टीम में बतौर मैच विनर स्थापित की है और रंगीन पोशाक में उन्होंने समय-समय पर उम्दा पारियां खेली हैं। अब यह देखने लायक रहेगा कि रोहित शर्मा किस अंदाज में श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना करेंगे और क्या वो दूसरे वन-डे में इस परेशानी से उबर पाएंगे।
रोहित शर्मा को टीम में अपनी जगह बरकरार रखने के लिए श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें पहले मैच में अपने आउट होने के अंदाज से सबक लेने की जरुरत है ताकि वो ऐसी गलती नहीं दोहराए और आगामी मैचों में दमदार प्रदर्शन करके कप्तान कोहली व टीम प्रबंधन का विश्वास जीते।