{"_id":"5c891159bdec22141c6e5b08","slug":"rohit-sharma-completes-third-fastest-8000-runs-in-5th-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने की सौरव गांगुली की बराबरी, दुनिया के सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने की सौरव गांगुली की बराबरी, दुनिया के सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के 272 रन के जवाब में भारतीय टीम महज 237 रन पर सिमट गई। इस तरह पांच मैच की वन-डे सीरीज कंगारुओं ने 3-2 से जीत ली। उपकप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 56 रन की पारी खेली, लेकिन भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि आउट होने से पहले रोहित दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर गए।
2 of 5
rohit sharma 100
रोहित शर्मा वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूर करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की है।
3 of 5
rohit and kohli
हालांकि रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स से पीछे छूट गए हैं। विराट कोहली ने जहां 175 पारियों में यह कारनामा किया था, वहीं डीविलियर्स को यह काम पूरा करने के लिए 182 पारियां खेलनी पड़ी।
कोहली (175 पारियां) पहले और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स (182 पारियां) दूसरे नंबर पर हैं। रोहित के अलावा कोहली, गांगुली, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
clark
रोहित शर्मा ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में रोहित ने रनों के मामले में माइकल क्लार्क (7981) को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
हालांकि रोहित टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में कामयाब नहीं हो सके। 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा एडम जांपा की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।