फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन डे में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

Thu, 24 Aug 2017 08:31 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 24 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma completes 8000 runs in international cricket
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN

पल्लेकल में श्रीलंका के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में गुरुवार को अपनी पारी में 13 वां रन बनाते ही भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। पिछले कुछ सालों से बेहतरीन क्रिकेट खेलने वाले रोहित से टीम इंडिया को काफी उम्‍मीदें हैं। इसको ध्यान में रखते हए रोहित भी लगातार अपने को प्रूव कर रहे हैं। श्रीलंका की सरजमीं में रोहित का रिकॉर्ड अब तक अच्छा नहीं रहा है। लिहाजा इस उपलब्धि से आगे के मैचों के लिए उनका विश्वास बढ़ेगा। 

रोहित ने 21 टेस्ट में 1184 रन बनाए हैं

rohit sharma completes 8000 runs in international cricket
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में 8000 रन बनाने वाले वह 14 वें भारतीय हैं। रोहित ने 21 टेस्ट में 1184 रन बनाए हैं। पांच दिनों के इस फॉर्मेट में रोहित ने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। 177 उनका सर्वाधिक स्कोर है। 

वन डे में 264 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है

rohit sharma completes 8000 runs in international cricket
रोहित शर्मा - फोटो : india.com
इस पारी से पहले तक रोहित ने 159 वन डे में 5439 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में 11 शतक तथा 31 अर्धशतक लगाए हैं। 264 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है, जो उन्होंने श्रीलंका के ‌खिलाफ कोलकाता में बनाया था। वन डे में उन्होंने दो बार दोहरे शतक लगाए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह इकलौते बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में उन्होंने 209 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फटाफट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन है

rohit sharma completes 8000 runs in international cricket
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
रोहित ने अब तक 62 टी-20 में एक शतक और 11 अर्धशतक के साथ 1364 रन बनाए हैं। फटाफट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन है।   
विज्ञापन

उनके अब टेस्ट, टी-20 और वन डे में कुल 8000 रन हो गए हैं

rohit sharma completes 8000 runs in international cricket
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
रोहित पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके अब टेस्ट, टी-20 और वन डे क्रिकेट में कुल 8000 रन हो गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed