{"_id":"59d0e5bc4f1c1bae538b5333","slug":"rohit-sharma-becomes-fastest-batsman-to-score-two-thousand-runs-in-indian-soil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली -विराट को पीछे छोड़ हिटमैन रोहित ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली -विराट को पीछे छोड़ हिटमैन रोहित ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड...
Mon, 02 Oct 2017 01:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज मे टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा भले ही लंबी पारी नहीं खेल पाए लेकिन अपनी सधी हुई पारियों की बदौलत उन्होंने सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तीसरे वनडे में रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने। वहीं बेंगलुरु में रोहित वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्कों का अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
गांगुली -विराट को पीछे छोड़ हिटमैन रोहित ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड...
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : self
इसी क्रम में सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में जब रोहित अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे तो एक और रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा था। रोहित को भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 2 हजार रन पूरे करने वाले बनने के लिए महज 8 रनों की दरकार थी। रोहित ने भारतीय पारी के पांचवें ओवर में पेट कमिंस की आखिरी दो गेंदों पर लगातार 2 चौके जड़ते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
गांगुली -विराट को पीछे छोड़ हिटमैन रोहित ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड...
3 of 5
रोहित शर्मा
खबर लिखे जाने तक रोहित 14* पर नाबाद खेल रहे थे। उनके नाम 43 मैच की 42 पारियों में 55.55 की औसत से 2 हजार रन हो गए हैं। इस दौरान रोहित ने 11 अर्धशतक और 4 शतक भी जड़े हैं। जिनमें दो दोहरे शतक भी हैं। रोहित का सर्वाधिक स्कोर 264 रन का हो जो वनडे में सबसे लंबी पारी का विश्व रिकॉर्ड है। साथ ही वह वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांगुली -विराट को पीछे छोड़ हिटमैन रोहित ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड...
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
रोहित से पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम दर्ज था। सौरव ने भारतीय सरजमीं पर 2 हजार रन 45 पारियों में पूरे किए थे वहीं टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 46 पारियों में ये कारनामा किया था।
विज्ञापन
गांगुली -विराट को पीछे छोड़ हिटमैन रोहित ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड...
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा 9 चौके जड़ते ही भारतीय सरजमीं पर 200 चौके पूरे किए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।