रोहित शर्मा ने नागपुर में करियर का 14वां शतक जड़ते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में विराट को पीछे छोड़ दिया। यह रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा शतक था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 शतक सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। जबकि विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 शतक जड़े हैं।
कंगारुओं के खिलाफ नागपुर में 'हिटमैन' ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रहाणे ने भी किया कमाल
2 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : self
रोहित शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले नवें बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम वनडे में 168 मैच की 162 पारियों में 44.03 की औसत से 6033 रन हो गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
कंगारुओं के खिलाफ नागपुर में 'हिटमैन' ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रहाणे ने भी किया कमाल
रोहित शर्मा ने अपने करियर के पहले 3000 हजार रन 36.58 की औसत से बनाए थे। लेकिन साल 2013 में पारी की शुरुआत करने के बाद रोहित ने अगले तीन हजार रन 59 पारियों में पूरे किए है। इस दौरान उन्होंने कुल 14 शतकों में से 10 शतक जड़े हैं। तीन हजार से 6 हजार रन की दौड़ रोहित ने 44.12 के औसत से पूरी की है।
कंगारुओं के खिलाफ नागपुर में 'हिटमैन' ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रहाणे ने भी किया कमाल
रोहित सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे पायदान पहुंच गए हैं। वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने 136 पारी में ये कारनामा किया था। इसके बाद दूसरे पायदान पर सौरव गांगुली ने 147 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। तीसरे नंबर पर काबिज हुए रोहित ने 162 पारी में 6 हजार के आंकड़े को छुआ है।
कंगारुओं के खिलाफ नागपुर में 'हिटमैन' ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, रहाणे ने भी किया कमाल
5 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
रोहित शर्मा ओपनर के रूप में वनडे में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने के मामले में रोहित दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने बतौर ओपनर 83वीं पारी में 4 हजार रन के आंकड़े को छुआ। बतौर ओपनर सबसे तेज 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। अमला ने 79 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने 93 पारियों में ये कारनामा किया है।