{"_id":"5b2633694f1c1b315d8b587a","slug":"rohit-sharma-appears-in-yo-yo-test-on-sunday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या रोहित शर्मा पास कर पाएंगे यो-यो टेस्ट की अग्निपरीक्षा? इंग्लैंड दौरे पर जाने का फैसला दांव पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या रोहित शर्मा पास कर पाएंगे यो-यो टेस्ट की अग्निपरीक्षा? इंग्लैंड दौरे पर जाने का फैसला दांव पर
Mon, 18 Jun 2018 12:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के सीमित ओवर प्रारूप के उप-कप्तान रोहित शर्मा के यो-यो टेस्ट की अग्निपरीक्षा रविवार को होगी। इस टेस्ट से ही पता चलेगा कि रोहित आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल व वन-डे सीरीज के लिए उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं। दाएं हाथ के बल्लेबाज का टेस्ट पहले 15 जून को होना था, लेकिन वह रूस में फीफा विश्व कप में एक काम से गए थे। बीसीसीआई ने उन्हें इसकी इजाजत दी और टेस्ट की तारीख बढ़ाकर 17 जून कर दी।
2 of 5
रोहित शर्मा
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि रोहित शर्मा ने बोर्ड से पहले ही निजी प्रतिबद्धताओं के कारण दो दिन का समय मांगा था। बीसीसीआई के क्रिकेट ऑप्रेशंस के महाप्रबंधक सबा करीम ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'रोहित ने निजी कारणों से बोर्ड से पहले ही छुट्टी ले ली थी। ऐसा कोई नियम भी नहीं है कि एक ही दिन में सभी खिलाड़ियों के टेस्ट होंगे। वह रविवार को यो-यो टेस्ट देंगे।'
3 of 5
सुरेश रैना
बहरहाल, हाल ही में हुए यो-यो टेस्ट में अब तक तीन खिलाड़ी फेल हो चुके हैं। संजू सैमसन, मोहम्मद शमी और अंबाती रायुडू इस टेस्ट को पास करने में सफल नहीं हुए हैं। रायुडू इसी के साथ इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
टीम इंडिया का यूके दौरा 27 जून से शुरू होगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया 27 और 29 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल और इतने ही मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। फिर दो सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
suresh raina
बता दें कि रैना की लगभग 3 साल के बाद भारतीय वन-डे में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी वन-डे 25 अक्टूबर, 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में खेला था। यह कहना गलत नहीं होगा कि रैना को मिला मौका किसी जैकपॉट से कम नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।