{"_id":"5bd6baffbdec22174b2c2b9a","slug":"rohit-sharma-and-shikhar-dhawan-breaks-sachin-tendulkar-and-virender-sehwags-partnership-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिटमैन'-'गब्बर' ने 5 रन बनाते ही बनाया रिकॉर्ड, तेंदुलकर-वीरू की जोड़ी को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हिटमैन'-'गब्बर' ने 5 रन बनाते ही बनाया रिकॉर्ड, तेंदुलकर-वीरू की जोड़ी को पीछे छोड़ा
Mon, 29 Oct 2018 08:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वन-डे में 5 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हिटमैन-गब्बर वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली भारत की दूसरी ओपनिंग जोड़ी बन गई है। रोहित-धवन ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड पर पांचवां रन टांगते ही अब तक 87 पारियों में अपने रनों की संख्या 3920 पहुंचा दी है। इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। इन दोनों ने तेंदुलकर-वीरू को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 93 पारियों में 3919 रन बनाए थे।
सचिन-वीरू की इस दौरान सर्वाधिक रन की साझेदारी 182 रन की रही जबकि रोहित-धवन के बीच सर्वश्रेष्ठ साझेदारी 210 रन की रही। सचिन-वीरू की जोड़ी ने इस दौरान 12 शतक और 18 अर्धशतक जमाए जबकि रोहित-धवन ने 13 सेंचुरी और 12 फिफ्टी जमाई।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
भारत की तरफ से ओपनिंग जोड़ी में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। तेंदुलकर-गांगुली की जोड़ी ने 136 पारियों में 6609 रन जोड़े हैं। दोनों के बीच सर्वाधिक रन की साझेदारी 258 रन की रही। इस दौरान 21 शतक और 23 अर्धशतक जमाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिखर रोहित
- फोटो : SELF
विश्व स्तर पर देखा जाए तो रोहित-धवन की जोड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इसमें शीर्ष पर तेंदुलकर-गांगुली काबिज है। दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन काबिज है। गिली-हेडन की जोड़ी ने 114 पारियों में 5372 रन जोड़े हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हाशिम अमला
- फोटो : ICC
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की पूर्व धाकड़ ओपनिंग जोड़ी गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेंस काबिज है। ग्रीनिज-हेंस ने 102 पारियों में 5150 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी काबिज है। अमला-कॉक ने केवल 83 पारियों में 3919 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।