{"_id":"5a9e6b144f1c1be13b8b65d2","slug":"rishabh-pant-shot-injured-sri-lanka-fast-bowler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत ने जमाया तगड़ा शॉट, लहूलुहान हुआ श्रीलंका का गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत ने जमाया तगड़ा शॉट, लहूलुहान हुआ श्रीलंका का गेंदबाज
Tue, 06 Mar 2018 03:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। पंत हार्ड-हिटर बैट्समैन माने जाते हैं, जिसे वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कई बार साबित कर चुके हैं।
2 of 5
ऋषभ पंत
अब ऋषभ पंत के पास मंगलवार से शुरू हो रही तीन देशों के बीच टी20 ट्राई सीरीज में अपना जलवा दिखाने का शानदार मौका है। पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक अभ्यास सत्र के दौरान ही दिखा दी। उन्होंने नेट्स पर इतनी जोर से शॉट जमाया कि श्रीलंकाई गेंदबाज चोटिल हो गया और उसके होठों से खून निकलने लगा।
3 of 5
ऋषभ पंत
जी हां, युवा पंत ने सीधा शॉट जमाया। गेंद सीधे उस गेंदबाज के होठों पर जाकर लगी। गेंदबाज को इतनी जोर से यह गेंद लगी कि वह उसी जगह पर बेसुध हो गया, उसके मुंह से खून भी बहने लगा। इसकी वजह से टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : Twitter
भारतीय टीम प्रबंधन ने गेंदबाज के चोटिल होने की जानकारी श्रीलंकाई प्रबंधन को दी। फिर गेंदबाज को निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि ऋषभ पंत की टीम इंडिया में करीब 8 महीने के बाद वापसी हुई है। हालांकि, निदाहास ट्रॉफी के पहले मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज का शामिल होना मुश्किल है क्योंकि टीम में पहले से ही अनुभवी दिनेश कार्तिक शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज का पिछला सीजन बेहद शानदार रहा। दिल्ली के पंत ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान विस्फोटक अंदाज में महज 32 गेंदों में शतक ठोकने का रिकॉर्ड भी बनाया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।