फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगारू कप्तान की बोलती बंद करने वाले पंत स्लेजिंग को नहीं मानते गलत

Fri, 04 Jan 2019 07:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 04 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant says On-field banter helps you remain positive 
rishabh pant

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शतकीय (159*) पारी खेलने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्लेजिंग को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारू कप्तान और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच छींटाकशी देखने को मिली थी। 


 

Rishabh Pant says On-field banter helps you remain positive 
rishabh pant

इसके बाद सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन मैच के बाद ऋषभ पंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'बीच मैदान एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करना आपको सकारात्मक रखता है। दोनों एक दूसरे के साथ व्यस्त रहते हैं। खासकर हमलोग मैदान पर थक जाते हैं और यही (हंसी-मजाक) एक जरिया है, जो आपको ज्यादा देर तक सकारात्मक और खेल पर ध्यान केंद्रित रखता है।'

Rishabh Pant says On-field banter helps you remain positive 
ऋषभ पंत

उन्होंने आगे कहा, 'खिलाड़ी के तौर पर मैं उसके बारे में नहीं सोचता। उस दौरान मैंने जो महसूस किया वह कहा और यही एक रास्ता है।' बता दें कि पंत और पेन ने मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी की थी। वन-डे टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किए जाने का हवाला देते हुए पेन ने कहा था, 'एम एस वनडे टीम में लौट आया है। इस बच्चे को होबार्ट हरीकेंस भेज देना चाहिए। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यों तुम बच्चे खिला सकते हो? मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant says On-field banter helps you remain positive 
pant-Lyon

इतना ही नहीं पेन की स्लेजिंग के बाद नाथन लायन की स्लेजिंग का भी करारा जवाब दिया। ऋषभ पंत और नाथन लायन के बीच यह वाक्या बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन 80वें ओवर में देखने को मिला। इस दौरान ऋषभ पंत ने लायन को कहा, 'कम ऑन गैरी। आपके पास कल हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचेगा।' पंत के इस बात पर लायन हंसने लगे और कहा, मैं नहीं समझ सकता कि आप क्या कह रहे हैं। इसके बाद फिर लायन ने कहा, 'ऋषभ मैं तुम्हें बहुत पंसत करता हूं।'

विज्ञापन
Rishabh Pant says On-field banter helps you remain positive 
rishabh pant

वहीं, पेन के 'बेबीसीटर' के बात पर पंत ने वह भी बखूबी करके दिखाया। दरअसल, पेन की पत्नी बोनी पेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंत पेन के बच्चों को गोद में उठाकर मुस्कुरा रहे थे। बोन्नी खुद भी इस तस्वीर में दिख रहीं है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था, 'बेस्ट बेबीसिटर।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed