फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरमनप्रीत ने मिताली पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने हमेशा उनका सम्मान किया है

Fri, 04 Jan 2019 07:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 04 Jan 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Harmanpreet kaur says No problem between me and Mithali raj have always respected her
harmanpreet-mithali

भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वन-डे कप्तान मिताली राज के साथ विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने उस बात को पूरी तरह से नकार दिया है, जो वेस्टइंडीज में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान देखने को मिली थी। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में ना शामिल करने दोनों कप्तानों के बीच विवाद हो गया था।


 

Harmanpreet kaur says No problem between me and Mithali raj have always respected her
mithali-harmanpreet

मुंबई मिरर से बातचीत में हरमनप्रीत ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मेरे और मिताली के बीच कभी भी कोई विवाद था। मैं अपने लिए बोल सकती हूं। आपको उनसे अलग से बात करनी पड़ेगी और पूछना होगा कि क्या उन्हें मुझसे कोई परेशानी है। मैंने हमेशा एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उनका सम्मान किया है।'

Harmanpreet kaur says No problem between me and Mithali raj have always respected her
हरमनप्रीत कौर

उन्होंने आगे कहा, 'हम इतने परिपक्व हैं कि स्थिति को संभाल सकते हैं। टीम को आगे ले जाने के लिए हमें बतौर टीम मिलकर खेलना होगा। निजी शख्सियत से बढ़कर हम एक टीम के खिलाड़ी हैं। अगर आप टीम के हित के लिए सोचेंगे तो आपको अपना सिर नीचे कर काम करते रहना होगा। इन सब घटनाओं के बाद मैं उनसे मिली और बात की और हम इससे आगे निकल आए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Harmanpreet kaur says No problem between me and Mithali raj have always respected her
harmanpreet kaur - फोटो : file photo

हरमनप्रीत ने कहा, 'कोई खिलाड़ी टीम से बढ़कर नहीं है। हम एक टीम अच्छा करती है तो सभी खिलाड़ियों को इसी बारे में सोचना होता है। मुझे अब भी लगता है कि हालात यहां तक नहीं पहुंचने चाहिए थे लेकिन कभी कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि मामले को इतना बढ़ाया जाना चाहिए था लेकिन हर किसी की अपनी राय है और मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगी।'

विज्ञापन
Harmanpreet kaur says No problem between me and Mithali raj have always respected her
harmanpreet kaur

उन्होंने आगे कहा, 'जब आप इंटरनेशनल लेवल पर खेल रहे होते हैं तो आपको इतना समझदार होना पड़ता है कि ऐसी चीजें आपको प्रभावित ना कर पाएं। आखिर में केवल इतना ही मायने रखता है कि आपको देश के लिए खेलने का मौका मिल रहा है। यही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed