ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शतकीय (159*) पारी खेलने वाले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद स्लेजिंग को लेकर बड़ी बात कही है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारू कप्तान और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच छींटाकशी देखने को मिली थी।
कंगारू कप्तान की बोलती बंद करने वाले पंत स्लेजिंग को नहीं मानते गलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन मैच के बाद ऋषभ पंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'बीच मैदान एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करना आपको सकारात्मक रखता है। दोनों एक दूसरे के साथ व्यस्त रहते हैं। खासकर हमलोग मैदान पर थक जाते हैं और यही (हंसी-मजाक) एक जरिया है, जो आपको ज्यादा देर तक सकारात्मक और खेल पर ध्यान केंद्रित रखता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'खिलाड़ी के तौर पर मैं उसके बारे में नहीं सोचता। उस दौरान मैंने जो महसूस किया वह कहा और यही एक रास्ता है।' बता दें कि पंत और पेन ने मेलबर्न टेस्ट के दौरान एक दूसरे पर छींटाकशी की थी। वन-डे टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किए जाने का हवाला देते हुए पेन ने कहा था, 'एम एस वनडे टीम में लौट आया है। इस बच्चे को होबार्ट हरीकेंस भेज देना चाहिए। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यों तुम बच्चे खिला सकते हो? मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।'
इतना ही नहीं पेन की स्लेजिंग के बाद नाथन लायन की स्लेजिंग का भी करारा जवाब दिया। ऋषभ पंत और नाथन लायन के बीच यह वाक्या बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन 80वें ओवर में देखने को मिला। इस दौरान ऋषभ पंत ने लायन को कहा, 'कम ऑन गैरी। आपके पास कल हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचेगा।' पंत के इस बात पर लायन हंसने लगे और कहा, मैं नहीं समझ सकता कि आप क्या कह रहे हैं। इसके बाद फिर लायन ने कहा, 'ऋषभ मैं तुम्हें बहुत पंसत करता हूं।'
वहीं, पेन के 'बेबीसीटर' के बात पर पंत ने वह भी बखूबी करके दिखाया। दरअसल, पेन की पत्नी बोनी पेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंत पेन के बच्चों को गोद में उठाकर मुस्कुरा रहे थे। बोन्नी खुद भी इस तस्वीर में दिख रहीं है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था, 'बेस्ट बेबीसिटर।'