भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने नागपुर में 40वां शतक जड़ते ही विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। अब रांची में में भी कप्तान कोहली अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर सकते हैं।
विराट कोहली एक और रिकॉर्ड के करीब, रांची में करेंगे धोनी-अजहर-गांगुली की बराबरी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले तीसरे वन-डे को जीतते ही भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। मैच धोनी के होम ग्राउंड रांची में खेला जाएगा। जहां विराट कोहली एक शतक भी जड़ चुके हैं। अगर शुक्रवार को यह 30 वर्षीय खिलाड़ी 27 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वन-डे क्रिकेट में 4 हजार रन बनाने वाले 12वें कप्तान बन जाएंगे। हालांकि धोनी इसके पहले नागपुर में ही बतौर कप्तान 9 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर चुके हैं।
इसके पहले एमएस धोनी (6641), मोहम्मद अजहरुद्दीन (5239) और सौरव गांगुली (5104) ही इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं। जिस अंदाज में विराट ने नागपुर में खेले गए दूसरे वन-डे में शतक जड़ा, उसे देखकर तो यही लगता है कि विराट अपने ताज में एक और नगीना जड़ने के करीब है।
वन-डे करियर में 51.29 की औसत से रन बनाने वाले विराट के खेल में कप्तानी संभालने के बाद गजब का निखार आया है। बतौर कप्तान उन्होंने 82.77 की औसत से रन बनाए हैं, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। ऑस्ट्रेलिया ये भी चाहेगी कि विराट को तीसरे वन-डे में अर्धशतक के पहले ही रोक दिया जाए क्योंकि 50+ स्कोर बनाते ही उनका शतक लगना भी तय है।
घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले छह वन-डे के स्कोर पर गौर करें तो जब-जब विराट 50+ स्कोर करने में कामयाब हुए हैं, उन्होंने शतक भी जड़ा है।
121 vs न्यूजीलैंड, मुंबई, 2017
113 vs न्यूजीलैंड, कानपुर, 2017
140 vs वेस्टइंडीज, गुवाहाटी, 2018
157* vs वेस्टइंडीज, विशाखापट्टनम, 2018
107 vs वेस्टइंडीज, पुणे, 2018
113 vs ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2019