इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी के जवाब में मेजबान इंग्लैंड की टीम 161 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया 168 रन की बढ़त बना ली है। इस सब से इतर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया।
ऋषभ पंत ने तीसरे टेस्ट में रचा कीर्तिमान, डेब्यू मैच में यह कमाल कर इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने पहली पारी में हार्दिक पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मेजबान इंग्लैंड को 161 रन के सस्ते स्कोर पर ऑलआउट कर दी। पांड्या ने पांच विकेट हॉल अपने नाम की। ऐसा पहली बार है जब हार्दिक पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट में यह कमाल कर दिया है।
इस मैच में डेब्यू करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी में तो कुछ खास नहीं, लेकिन विकेटकीपिंग में उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में उन्होंने पांच कैच लपके।
इसके साथ ही वो अपने डेब्यू टेस्ट में पांच कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। याद हो कि पंत ने मुकाबले के पहले दिन छक्के के साथ टेस्ट क्रिकेट का आगाज किया था। इसके साथ ही वह डेब्यू टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय का खिताब अपने नाम किया था।
वहीं, अपने पहले टेस्ट के एक पारी में पांच शिकार करने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले साल 1951 में पीजी जोशी (4 कैच), 1955 में एन एस तमहाने (4 कैच) और 1956 में सीटी पतंकर (4 कैच) लपके थे।