फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेऑफ में दिल्ली को सताएगी रबाडा की कमी, कोच पोंटिंग का बड़ा बयान

Fri, 03 May 2019 08:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 03 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting says Kagiso Rabada injury is a massive loss for us 
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का पीठ दर्द के कारण IPL में आगे नहीं खेल पाना दिल्ली के लिए बहुत बड़ा झटका है लेकिन मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को विश्वास है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट प्लेऑफ में उनकी कमी नहीं खलने देंगे। 


 

Ricky Ponting says Kagiso Rabada injury is a massive loss for us 
कागिसो रबाडा - फोटो : पीटीआई

रबाडा ने अब तक 12 मैचों में 25 विकेट लिए और उनके पास पर्पल कैप है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने ब्रिटेन में वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर उन्हें स्वदेश बुलाने का फैसला किया है। 

Ricky Ponting says Kagiso Rabada injury is a massive loss for us 
rabada - फोटो : social media

रबाडा की अनुपस्थिति दिल्ली के लिए बड़ा झटका है जो राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप-2 में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश में है। पोंटिंग ने राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह फैसला हमने नहीं किया। यह फैसला क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा। पिछले दो मैचों में उनके पीठ के निचले हिस्से में दर्द था तथा हमारे पिछले घरेलू मैच के बाद स्थिति थोड़ा बदतर हो गई थी। इसलिए सीएसए ने एहतियात के तौर पर यह फैसला किया ताकि वह वर्ल्ड कप के लिए फिट रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting says Kagiso Rabada injury is a massive loss for us 
गांगुली और पोंटिंग - फोटो : file

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि भले ही यह बड़ा नुकसान है लेकिन टीम इसकी भरपाई कर सकती है। पोंटिंग ने कहा, 'यह बड़ा नुकसान है लेकिन हम इसकी भरपाई कर सकते हैं। हमारे पास ट्रेंट बोल्ट जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। पिछले साल दिल्ली के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। अब टीम में उसकी वापसी से मुझे लगता है कि हम रबाडा की भरपाई अच्छी तरह से कर सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed