फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के बाद पोंटिंग ने भी चार दिन के टेस्ट का किया विरोध, बताई ये वजह

Mon, 06 Jan 2020 09:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 06 Jan 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting joins player chorus against four day Tests
kohli and ponting

ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने रविवार को आईसीसी के चार दिवसीय टेस्ट मैच के विचार का विरोध किया और कहा कि वह इस तरह के बदलाव के पक्ष में नहीं हैं। आईसीसी 2023 से 2031 के अगले भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में चार दिवसीय टेस्ट मैचों की शुरुआत करने पर विचार कर रही है, ताकि व्यावसायिक तौर पर लुभावने छोटे प्रारूपों के लिए अधिक समय मिल सके।

Ricky Ponting joins player chorus against four day Tests
रिकी पोंटिंग

पोंटिंग ने क्रिकेट.काम.एयू से कहा कि मैं इसके खिलाफ हूं, लेकिन जिन लोगों के दिमाग में यह विचार आया मैं उनसे जानना चाहूंगा कि इसके पीछे प्रमुख कारण क्या है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि चार दिवसीय टेस्ट से अधिक मैच ड्रॉ होंगे। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि पिछले दो वर्षों में हमने कई मैच चार दिन में समाप्त होते हुए देखे, लेकिन मैंने इस पर गौर किया कि पिछले दशक में कितने टेस्ट मैच ड्रॉ हुए। अगर सभी मैच चार दिवसीय होते तो अधिक टेस्ट मैच ड्रॉ समाप्त होते।

Ricky Ponting joins player chorus against four day Tests
Glenn McGrath

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने को परंपरावादी करार देते हुए कहा कि वह आईसीसी के प्रस्तावित चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting joins player chorus against four day Tests
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी शनिवार को आईसीसी के चार दिन के टेस्ट के प्रस्ताव का विरोध किया था। उन्होंने गुवाहाटी में कहा था कि वे टेस्ट के पारपंरिक फॉर्मेट में बदलाव के पक्ष में नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed