फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Report: क्रिकेट के तीनों प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त कर सकता है पाकिस्तान, जानें कौन-कौन हैं दावेदार

Thu, 03 Oct 2024 02:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Oct 2024 02:26 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिए अगले कप्तान की नियुक्ति करना सफेद गेंद के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन या चयन समिति के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Reports: Pakistan can appoint different captains for all three formats of cricket, know who are the contenders
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
बाबार आजम पाकिस्तान की कप्तानी पद से हट गए हैं। उन्होंने बुधवार को इसका एलान किया। अब नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान व्यस्त कार्यक्रम और सीमित ओवरों के कप्तान पर दबाव को देखते हुए तीनों प्रारूपों में अलग-अलग कप्तान नियुक्त कर सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आगामी सीमित ओवरों के मैचों के लिए बाबर आजम को वनडे कप्तानी सौंपने की उम्मीद थी, लेकिन इस सीनियर बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बुधवार आधी रात को अपना इस्तीफा दे दिया।
Reports: Pakistan can appoint different captains for all three formats of cricket, know who are the contenders
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB
कर्स्टन या चयन समिति के लिए आसान नहीं होगा काम
सूत्रों का कहना है कि सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिए अगले कप्तान की नियुक्ति करना सफेद गेंद के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन या चयन समिति के लिए आसान नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद रिजवान सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तानी के लिए पहली पसंद हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह बाबर के बाद एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तीनों प्रारूपों में टीम का हिस्सा है। हालांकि, शान मसूद टेस्ट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
Reports: Pakistan can appoint different captains for all three formats of cricket, know who are the contenders
शान मसूद - फोटो : @TheRealPCB
टेस्ट में शान मसूद कप्तान बने रहेंगे?
ऐसे में टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी और बाकी मैनेजमेंट फिलहाल टेस्ट कप्तान बदलने के बारे में नहीं सोच रहा होगा। साथ ही पाकिस्तान सीमित ओवरों की काफी सीरीज खेलता है। रिजवान, बाबर और शाहीन शाह अफरीदी सभी प्रारूप के खिलाड़ी हैं और इनका वर्कलोड मैनेजमेंट एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है। पाकिस्तान को नवंबर और दिसंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में 18 वनडे और टी20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Reports: Pakistan can appoint different captains for all three formats of cricket, know who are the contenders
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
पाकिस्तान का काफी बिजी शेड्यूल
जनवरी में स्वदेश लौटने के बाद टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज और न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलेगी, जो फरवरी-मार्च में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले होगी। आईसीसी टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान सीमित ओवरों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड रवाना होगा। इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Reports: Pakistan can appoint different captains for all three formats of cricket, know who are the contenders
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB Twitter
रिजवान को लेकर ये है समस्या
एक सूत्र ने कहा, 'बाबर तीन साल से अधिक समय तक तीनों प्रारूपों के कप्तान रहे, लेकिन कर्स्टन और चयनकर्ताओं को इस बात पर आपत्ति है कि क्या रिजवान वनडे और टी20 में टीम की अगुआई करते हुए आगामी महीनों में कार्यभार संभाल पाएंगे। यह संभव है कि पीसीबी के पास अलग-अलग वनडे और टी20 कप्तान हो सकते हैं या रिजवान के लिए एक मजबूत उप-कप्तान नियुक्त कर सकते हैं। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए पर्याप्त ब्रेक मिले। ऐसे में रिजवान के डिप्टी टीम का नेतृत्व करेंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed